LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

नवादा में विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, भारी गाड़ियों के शहर में प्रवेश पर रोक

नवादा में विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, भ

Nawada - मतदान और ईवीएम जमा करने के लिए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु नवादा पुलिस ने बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के मद्देनजर एक विशेष यातायात योजना लागू की है। यह योजना 11 नवंबर 2025 को मतदान कार्य संपन्न होने और ईवीएम जमा करने के लिए लौट रहे कर्मियों के वाहनों की संभावित वृद्धि को देखते हुए बनाई गई है, ताकि शहर में यातायात सुचारु और व्यवस्थित रहे।

इस विशेष योजना के तहत, शहर के मुख्य प्रवेश मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रॉप गेट और ट्रॉली की व्यवस्था की गई है। इन स्थानों पर पुलिस अधिकारी और कर्मी तैनात रहेंगे ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

यातायात प्रतिबंध 11 नवंबर 2025 की शाम 05:00 बजे से 12 नवंबर 2025 की सुबह 03:00 बजे तक लागू रहेंगे। इस अवधि में सभी दोपहिया, तीनपहिया और भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल आपातकालीन सेवाओं से संबंधित वाहनों को ही आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

ड्रॉप गेट स्थल निम्नलिखित हैं: धर्मशिला मोड़ (अतौआ मोड़ के निकट, बाजार प्रवेश मार्ग), भगत सिंह चौक (सरकारी बस स्टैंड के पास बाजार वाली लेन), रजौली बस स्टैंड (बाजार की ओर जाने वाले पुल पर), मस्तानगंज पेट्रोल पंप के पहले (बाजार प्रवेश लेन), सद्भावना चौक (बाजार में प्रवेश वाली लेन), के.एल.एस. कॉलेज मोड़ से 50 मीटर पीछे (कादिरगंज रोड), के.एल.एस. कॉलेज मोड़ से 50 मीटर आगे (3 नं. गुमटी रोड), के.एल.एस. कॉलेज जाने वाली सड़क पर मोड़ पर, शिव मंदिर के पास (3 नं. गुमटी के सामने वाली गली के समीप), और कादिरगंज थाना मोड़ के निकट।

NSIT
Nsmch

वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था भी की गई है। पटना, बिहारशरीफ, हिसुआ, रजौली, गया दिशा से आने वाले और पकरीबरावां, जमुई, रोह, रूपौ, कौआकोल एवं कादिरगंज की ओर जाने वाले वाहन अतौआ (धर्मशिला) मोड़ से कादिरगंज होते हुए गुजरेंगे। 

इसी प्रकार, पकरीबरावां, जमुई, रोह, रूपौ, कौआकोल एवं कादिरगंज की ओर से आने वाली और पटना, बिहारशरीफ, हिसुआ, रजौली, गया की ओर जाने वाली गाड़ियां बागी-बगडीहा मोड़ से खराँट मोड़ या कादिरगंज थाना मोड़ से अतौआ (धर्मशिला) मोड़ की ओर डायवर्ट की जाएंगी।

रिपोर्ट - अमन सिन्हा