LATEST NEWS

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

सासाराम में सनसनी: मायके में रह रही दो बच्चों की मां ने लगाई फांसी, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

रोहतास जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां मायके में रह रही एक दो मासूम बच्चों की मां ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच मे जुटी है....

सासाराम में सनसनी: मायके में रह रही दो बच्चों की मां ने लगाई
दो बच्चों की मां ने लगाई फांसी- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram : बिहार के रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां डुमरा गांव में मायके में रह रही एक 24 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान पूनम देवी के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से अपने मायके में ही रह रही थी। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

पारिवारिक कलह की आशंका 

स्थानीय सूत्रों और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, इस आत्मघाती कदम के पीछे मुख्य वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। मृतका पूनम देवी का ससुराल पड़ोसी जिले कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पररी गांव में था। वह रामुन पासवान की पत्नी थी, लेकिन किन्हीं पारिवारिक कारणों और मतभेदों की वजह से वह काफी समय से अपने मायके डुमरा गांव में ही रह रही थी।

मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

पूनम देवी के इस आत्मघाती कदम से उसके दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। मृतका का एक तीन साल का बेटा और महज पांच महीने की एक दुधमुंही बेटी है। स्थानीय लोग इस बात से बेहद मर्माहत हैं कि दो छोटे-छोटे बच्चों की मां होने के बावजूद आखिर ऐसी क्या परिस्थिति रही होगी कि पूनम ने इतना खौफनाक कदम उठा लिया।

कमरा बंद कर की खुदकुशी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूनम देवी ने खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया और फांसी के फंदे से झूल गई। काफी देर तक हलचल न होने पर जब परिजनों को शक हुआ, तो उन्होंने शोर मचाया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और उसे फंदे से नीचे उतारा गया।

NSIT
Nsmch

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, जांच शुरू

दरवाजा तोड़ने के बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल भागे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल लाने से पहले ही वह दम तोड़ चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही करगहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन तफ्तीश में जुट गई है।

रंजन की रिपोर्ट