LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Amit Shah Bihar Visit: बिहार चुनावी रणभूमि में शाह की एंट्री, डेहरी से विजय मंत्र, भाजपा के सिपाहियों में भरेगा नया जोश

Amit Shah Bihar Visit: शाहाबाद और मगध के 20 जिलों से जुटे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अहम समीक्षा बैठक चल रही है।

Amit Shah Bihar Visit
भाजपा के सिपाहियों में भरेगा नया जोश- फोटो : reporter

Amit Shah Bihar Visit: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख़ों का ऐलान कभी भी हो सकता है और सियासी बिसात पर मोहरे सजने लगे हैं। इसी माहौल मे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रोहतास के डेहरी में एंट्री कर दी। डालमियानगर खेल मैदान में बने हेलीपैड पर सेना के हेलिकॉप्टर से उतरते ही ज़िला प्रशासन की ओर से डीएम उदिता सिंह और एसपी रोशन कुमार ने उनका इस्तक़बाल किया। सलामी देने के बाद शाह का काफ़िला सियासी सफ़र पर निकला और सीधे पहुंचा जक्खी बिगहा स्थित स्वर्गीय इंजीनियर ललन सिंह स्पोर्ट्स क्लब।

यहां शाहाबाद और मगध के 20 जिलों से जुटे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनकी अहम समीक्षा बैठक हो रही है। शाह न सिर्फ़ जमीनी हक़ीक़त पर चर्चा कर रहे हैं बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं को "जीत का मंत्र" भी सुना रहे हैं।

Diarch GO

शाह के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पूरा मार्ग बैनरों और पोस्टरों से पटा पड़ा है। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं और पूरे शहर का माहौल चुनावी जश्न में तब्दील नज़र आ रहा है।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को कई सौग़ातें दी थीं। अब शाह मैदान में हैं और इस दौरे को एनडीए की चुनावी रणनीति का निर्णायक चरण माना जा रहा है। शाह का संदेश साफ़ है  “हर बूथ पर सिपाही, हर गली में भगवा परचम”।

NSIT
Nsmch

 बिहार की राजनीति में अमित शाह का यह दौरा सिर्फ़ समीक्षा भर नहीं, बल्कि एनडीए कार्यकर्ताओं के हौसले को धार देने और विपक्ष को सीधी चुनौती देने वाला क़दम माना जा रहा है। चुनावी रणभूमि सज चुकी है और शाह की गर्जना ने इस जंग को और भी दिलचस्प बना दिया है।

रिपोर्ट- रंजन सिंह राजपूत