LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

SDO ऑफिस का कर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, निगरानी की बिक्रमगंज में बड़ी कार्रवाई, नकदी जब्त

विनोद कुमार ठाकुर ने बिक्रमगंज के धनगांईं गांव निवासी राकेश कुमार ठाकुर से जमीन विवाद के निराकरण के लिए एक लाख 16 हजार रुपए रिश्वत ली। जैसे ही उसने रुपये लिए, पहले से तैयार निगरानी विभाग की टीम ने उसे दबोच लिया

Bikramganj
Bikramganj- फोटो : news4nation

Bihar News: रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई। पटना से आई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के चपरासी विनोद कुमार ठाकुर को एक लाख 16 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।


जमीन विवाद सुलझाने के नाम पर ली रिश्वत

जानकारी के मुताबिक, विनोद कुमार ठाकुर ने बिक्रमगंज के धनगांईं गांव निवासी राकेश कुमार ठाकुर से जमीन विवाद के निराकरण के लिए एक लाख 16 हजार रुपए रिश्वत ली। जैसे ही उसने रुपये लिए, पहले से तैयार निगरानी विभाग की टीम ने उसे दबोच लिया और पूछताछ के बाद अपने साथ पटना ले गई।

Diarch GO


एक लाख 60 हजार में हुई थी डील

निगरानी डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी चपरासी ने जमीन विवाद मामले में पीड़ित से कुल एक लाख 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। सत्यापन के बाद जाल बिछाया गया और पैसे के लेन-देन के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसे निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।


दो-तीन महीने में सातवीं कार्रवाई

गौरतलब है कि रोहतास जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। बीते दो-तीन महीनों के भीतर निगरानी विभाग और सीबीआई की यह सातवीं बड़ी कार्रवाई है, जिससे जिले के भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।

NSIT
Nsmch

रंजन की रिपोर्ट