LATEST NEWS

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

पति की हत्या के सदमे में महिला ने दो बच्चों संग खाया जहर, मां की मौत, बच्चों की स्थिति नाजुक, परिवार में हड़कंप

सासाराम के मुरादाबाद में पति हसन रजा खान की हत्या के सदमे में पत्नी रेशमा खातून ने दो बच्चों संग जहर खाया। इलाज के दौरान पत्नी की मौत, बच्चों की हालत नाजुक। पढ़ें पूरी खबर।

पति की हत्या के सदमे में महिला ने दो बच्चों संग खाया जहर, मा

Sasaram - : बिहार के सासाराम से एक मर्माहत कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पति की हत्या के सदमे को एक महिला बर्दाश्त नहीं कर सकी. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद की रहने वाली रेशमा खातून ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया था, जिसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, उसके दोनों बच्चों की स्थिति अब भी अत्यंत नाजुक बनी हुई है.

जमीन विवाद में हुई थी पति की बेरहमी से हत्या

घटना की पृष्ठभूमि पिछले महीने की 24 तारीख से जुड़ी है. 24 मार्च को मुरादाबाद इलाके में जमीन खरीद-बिक्री के विवाद को लेकर हसन रजा खान नामक युवक की दिनदहाड़े बीच सड़क पर चार लोगों ने मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इस दर्दनाक हत्याकांड के बाद से ही मृतक की पत्नी रेशमा खातून गहरे सदमे में थी. पति को खोने के गम में विचलित होकर उसने कल अपनी 4 साल की बेटी तैयबा और डेढ़ साल के बेटे हमजद के साथ जहर गटक लिया.

वाराणसी में चल रहा है मासूमों का इलाज

जहर खाने के बाद तीनों की हालत बिगड़ती देख उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया था. इलाज के दौरान रेशमा खातून ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके दोनों अबोध बच्चे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है. एक हंसता-खेलता परिवार जमीन विवाद की भेंट चढ़ गया.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

इस पूरे प्रकरण पर SDPO-2 कुमार वैभव ने बताया कि हसन रजा खान हत्याकांड में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पहले ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उन्होंने कहा कि महिला द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के बाद पुलिस पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है. प्रशासन पीड़ित परिवार के बच्चों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - रंजन कुमार