LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : सासाराम में RPF और बचपन बचाओ संस्था ने की कार्रवाई, हावड़ा - गांधीधाम एक्सप्रेस से आधा दर्जन बच्चों का किया रेस्क्यू

Bihar News : सासाराम में RPF और बचपन बचाओ संस्था ने की कार्र

SASARAM : सासाराम में RPF तथा बचपन बचाओ संस्था की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आज सासाराम रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-गांधीधाम गरबा एक्सप्रेस 12938 से 6 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया। इन सभी बच्चों को मजदूरी के लिए गुजरात के गांधी नगर ले जाया जा रहा था। 

आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सासाराम रेलवे स्टेशन पर जैसे ही हावड़ा - गांधीधाम एक्सप्रेस रुकी। उन लोगों ने सर्च अभियान चलाया तथा एक कोच में 6 नाबालिग बच्चों को देखा तो पता चला कि इसमें से चार बच्चे पश्चिम बंगाल के आसनसोल से तथा दो बच्चे गयाजी से चलकर गुजरात जा रहे थे। 

इसके बाद सभी बच्चों को ट्रेन से उतारा गया तथा RPF पोस्ट पर फिलहाल रखा गया है।

 बचपन बचाओ की टीम इन बच्चों की देखरेख कर रही है एवं उनके परिजनों को भी सूचना दिया गया है। वहीँ बच्चों से पूछताछ की जा रही है।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट