LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Politics - जून के महीने में इतनी गर्मी नहीं, जितना अकेले राहुल गांधी के खून में है, डीएम कार्यालय का घेराव करने करने पहुंचे कांग्रेस सांसद ने दिया बड़ा बयान

Bihar Politics - जून के महीने में इतनी गर्मी नहीं, जितना अकेले राहुल गांधी के खून में है, यह बाते कांग्रेस के सांसद ने आज धरना प्रदर्शन के दौरान कही है।

Bihar Politics - जून के महीने में इतनी गर्मी नहीं, जितना अके

Sasaram -  खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा है कि जितनी गर्मी जून यह महीने में नहीं है, उससे कहीं अधिक गर्मी उनके नेता राहुल गांधी का खून में है। 

युवाओं को नौकरी को लेकर दिया धरना

बता दें कि आज कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने मांगों को लेकर सासाराम के समाहरणालय का घेराव किया। "नौकरी दो, नहीं तो सत्ता छोड़ दो" के नारे के साथ इन लोगों ने सासाराम में प्रदर्शन किया। साथ ही समाहरणालय पर आकर थोड़ी देर के लिए मुख्य गेट के समक्ष धरना पर बैठ गए। 

इस दौरान कांग्रेस के सांसद मनोज कुमार ने कहा कि यह सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। आज हमारे शिक्षित युवा बेरोजगार हैं। उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। सरकार वादा करके नौकरी देने से पीछे हट रही है। जिसके खिलाफ वे लोग आज प्रदर्शन कर रहे हैं। 

तेलंगाना के सांसद भी रहे मौजूद

इस दौरान तेलंगाना के कांग्रेस सांसद अनिल कुमार यादव भी मौजूद रहे। साथ ही करगहर के कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा ने कहा कि आज 8 से 10 लाख नौकरियां बिहार सरकार में खाली है। लेकिन सरकार इस पर नए युवाओं को नौकरी नहीं दे रही है। जिसके खिलाफ वे लोग हल्ला बोल शुरू की है। जिसके तहत "नौकरी दो - नहीं तो सत्ता छोड़ दो" के नारे के साथ आज समाहरणालय का घेराव कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch