LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime: शादी के नाम पर सौदेबाजी, बिहार में दुल्हन गैंग बेनकाब, बेटियों की अस्मत को बना रखा था धंधा

Bihar Crime:बिहार की लड़कियों से शादी कराने के नाम पर दूसरे प्रांतों के उम्रदराज़ युवकों को झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

Bihar Crime: शादी के नाम पर सौदेबाजी, बिहार में दुल्हन गैंग
दुल्हन गैंग का खुलासा - फोटो : RANJAN

Sasaram : बिहार की लड़कियों से शादी कराने के नाम पर दूसरे प्रांतों के उम्रदराज़ युवकों को झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत कुल पाँच लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है, जिनके पास से शादी-विवाह में इस्तेमाल होने वाले गहने और भारी मात्रा में नक़द बरामद किया गया है।रोहतास ज़िले के डेहरी से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है, जहाँ शादी जैसे पाक रिश्ते को ठगी और सौदेबाज़ी का ज़रिया बना लिया गया था। 

पुलिस के मुताबिक़, यह गिरोह बाहर के राज्यों से ऐसे युवकों को तलाशता था, जिन्हें शादी के लिए लड़की नहीं मिल पा रही थी। उन्हें बिहार में कम पैसों में शादी कराने का सपना दिखाया जाता था। सौदा तय होते ही मोटी रकम वसूली जाती और फिर फर्जी शादी या ठगी की साज़िश रच दी जाती। इस पूरे खेल में बेटियों की मजबूरी और सामाजिक हालात का खुलेआम फ़ायदा उठाया जा रहा था।

पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ़्तार किया है, उनमें तीन महिलाएं रागिनी देवी, धर्मशिला देवी और जया पटेल शामिल हैं। इनके साथ अभिषेक पटेल और श्रवण कुमार को भी दबोचा गया है। इनके पास से सोने-चांदी के आभूषण, खासकर मंगलसूत्र और पायल बरामद हुए हैं, जो कथित तौर पर शादी के नाम पर ठगे गए लोगों से लिए गए थे। इसके अलावा 1 लाख 33 हजार रुपये नक़द भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, गिरोह ने हाल ही में दूसरे प्रांत के एक युवक से 1 लाख 40 हजार रुपये लेकर उसकी शादी डेहरी की एक लड़की से कराने की योजना बनाई थी। युवक को एनिकट इलाके तक लाया गया, लेकिन उससे पहले ही पुलिस को भनक लग गई। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने छापेमारी कर पूरे गिरोह को धर दबोचा। रोहतास के एसपी अतुलेश झा ने बताया कि गिरफ़्तार आरोपियों से सख़्ती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क कितना बड़ा है, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं और अब तक कितने लोगों को ठगा जा चुका है।

NSIT
Nsmch

यह मामला न सिर्फ़ क़ानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि समाज को भी आईना दिखाता है कि कैसे शादी जैसे रिश्ते को लालच और दलाली की भेंट चढ़ाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई को एक सख़्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि बेटियों की अस्मत और लोगों की मजबूरी से खेलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट- रंजन कुमार