LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Politics: राजद विधायक विजय मंडल पर बढ़ता ग्रामीण आक्रोश, लालू से शिकायत, वायरल हो गया वीडियो

RJD विधायक विजय कुमार मंडल के खिलाफ विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी नाराज़गी जताते हुए सीधे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से शिकायत की है।

Rural Anger Grows Against RJD MLA Vijay Mandal
राजद विधायक विजय मंडल पर बढ़ता ग्रामीण आक्रोश- फोटो : reporter

Bihar Politics: रोहतास जिले की दिनारा विधानसभा में RJD विधायक विजय कुमार मंडल के खिलाफ विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी नाराज़गी जताते हुए सीधे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पटना स्थित आवास पर शिकायत दर्ज कराई।

ग्रामीणों ने विधायक के खिलाफ शिकायत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे मामला तेजी से चर्चा में आ गया है। वीडियो में ग्रामीण अपनी समस्याओं और विधायक के खिलाफ असंतोष साफ़ तौर पर जाहिर कर रहे हैं।

Diarch GO

यह कोई पहला मौका नहीं है। दो दिन पहले भी दिनारा में ग्रामीणों ने विधायक विजय कुमार मंडल का विरोध किया था। लगातार विरोध और वायरल वीडियो से साफ़ हो रहा है कि दिनारा की जनता अपने प्रतिनिधि से नाखुश है और उनके कामकाज पर सवाल उठा रही है।

राजनीतिक हलकों में इस घटना को स्थानीय विरोध और संगठनात्मक चुनौती दोनों के रूप में देखा जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी नेतृत्व इस मामले में किस तरह का रुख़ अपनाता है और विधायक के खिलाफ बढ़ते विरोध को कैसे संभालता है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- रंजन सिंह राजपूत