LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

भारतमाला एक्सप्रेसवे पर बवाल, जेसीबी पर किसानों का हमला, सड़क जाम से बढ़ी परेशानी

भारतमाला एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। ...

Ruckus on Bharatmala Expressway
भारतमाला एक्सप्रेसवे पर बवाल- फोटो : reporter

Bihar News: रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड के बरताली गाँव में बुधवार को भारतमाला एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। प्रशासनिक टीम और निर्माण कंपनी के कर्मी अधिग्रहित भूमि पर खड़ी धान की फसल को जेसीबी और ट्रैक्टर से नष्ट करने पहुँचे थे। जैसे ही किसानों को इस कार्रवाई की भनक लगी, वे लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुँच गए।

गाँववालों का गुस्सा इस कदर भड़का कि उन्होंने सीधे जेसीबी मशीन पर हमला बोल दिया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। देखते ही देखते वहाँ अफरातफरी का माहौल बन गया। किसानों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। हालात हाथापाई तक पहुँच गए। कंपनी के कर्मियों को भी किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

किसानों का कहना था कि उनकी फसल अभी कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन प्रशासन ने उन्हें मुआवजा या वैकल्पिक इंतज़ाम किए बिना ही खेतों को उजाड़ना शुरू कर दिया। इसी वजह से गुस्से में उन्होंने विरोध किया। दूसरी ओर, प्रशासन का तर्क है कि ज़मीन पहले ही अधिग्रहित की जा चुकी है और परियोजना में देरी की वजह से काम प्रभावित हो रहा है।

घटनास्थल पर स्थिति बिगड़ती देख भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। बावजूद इसके, आक्रोशित किसानों ने कई घंटों तक सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

NSIT
Nsmch

किसानों का साफ़ कहना है कि जब तक उचित मुआवजा और वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती, वे इस तरह की कार्रवाई का विरोध करते रहेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने हालात काबू में करने की कोशिश की, लेकिन किसानों का आंदोलन देर शाम तक जारी रहा।

बरताली गाँव में हुई इस झड़प ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या विकास परियोजनाओं की आड़ में किसानों की जीविका और अधिकारों को अनदेखा किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन किसानों को समझाने-बुझाने की कोशिशों में जुटा है।

रिपोर्ट- रंजन सिंह राजपूत