LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

चलती ट्रेन से गिरते यात्री की RPF जवानों ने बचाई जान, CCTV में कैद हुई पूरी घटना, ट्रेन मैनेजर पर फूटा गुस्सा

चलती ट्रेन से गिरते यात्री की RPF जवानों ने बचाई जान, CCTV म

Dehri - डेहरी लवे स्टेशन पर एक बड़ी दुर्घटना टल गई। गाड़ी संख्या 13306 डाउन (सासाराम–धनबाद एक्सप्रेस) शाम 4:15 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 04 पर पहुंची थी। ट्रेन के ठहराव के दौरान एक 81 वर्षीय वृद्ध यात्री, जिनके पैर में प्लास्टर लगा था, अपने पुत्र की सहायता से नीचे उतरने का प्रयास कर रहे थे।

इसी दौरान ट्रेन खुल गई और वृद्ध यात्री संतुलन खोकर चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने ही वाले थे। तभी ड्यूटी पर तैनात RPF के जवानों ने तुरंत दौड़कर उन्हें पकड़ लिया और ट्रेन के नीचे जाने से बचा लिया।

घटना देखकर आरक्षी विकास कुमार दौड़ते हुए ट्रेन मैनेजर की ओर चिल्लाते हुए पहुंचे। भीड़भाड़ और शोर सुनकर ट्रेन मैनेजर ने तुरंत प्रेशर ड्रॉप कर ट्रेन रोक दी। इसके बाद RPF ने मिलकर वृद्ध व्यक्ति को खींचकर सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया। यह पूरी घटना प्लेटफॉर्म पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

पूछताछ में वृद्ध यात्री ने अपना नाम शिवकुमार सिंह (उम्र 81 वर्ष), पिता स्वर्गीय रामस्वरूप सिंह, ग्राम मकराईन वार्ड 12, थाना डालमियानगर, जिला रोहतास बताया। उन्होंने बताया कि वह अपने पोते संतोष कुमार के साथ सदर अस्पताल सासाराम से प्लास्टर लगवाकर लौट रहे थे। सही समय पर नीचे नहीं उतर पाने के कारण वह गिरते–गिरते बचे।

NSIT
Nsmch

वृद्ध यात्री और वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने RPF के त्वरित एक्शन और साहस की खूब सराहना की और जान बचाने के लिए धन्यवाद दिया। RPF जवानों की सतर्कता और तेजी से लिए गए निर्णय ने आज एक कीमती जान बचा ली।

रिपोर्ट -RANJAN SINGH ROHTAS