LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News:एक सेकंड की देरी और हो जाती मौत, RPF जवान बना फरिश्ता, चलती ट्रेन से खींचकर बचाई महिला की जान

Bihar News:चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही एक महिला यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच बने गैप में गिरने ही वाली थी। लेकिन मौके पर तैनात RPF के सतर्क जवान ने बिना वक्त गंवाए उसे खींचकर बाहर निकाल लिया और उसकी जान बचा ली।

RPF jawan turns angel
RPF जवान बना फरिश्ता- फोटो : reporter

Bihar News: सासाराम रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही एक महिला यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच बने गैप में गिरने ही वाली थी। लेकिन मौके पर तैनात RPF के सतर्क जवान ने बिना वक्त गंवाए उसे खींचकर बाहर निकाल लिया और उसकी जान बचा ली। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना सासाराम स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 की है, जहां से डीडीयू-मुगलसराय से डेहरी ऑन सोन जाने वाली पैसेंजर ट्रेन जैसे ही खुलने लगी, तभी एक महिला यात्री देर से स्टेशन पर पहुंची और चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के डिब्बे के बीच बनी खतरनाक दरार में फिसलने लगी।

Diarch GO

तभी ड्यूटी पर मौजूद सतर्क RPF जवान ने तुरंत हरकत में आकर महिला को गिरने से पहले ही हाथ पकड़कर खींच लिया। अगर चंद सेकंड की भी देरी होती, तो यह हादसा जानलेवा हो सकता था। ट्रेन के लोको पायलट ने भी घटनाक्रम देखकर तुरंत ट्रेन रोक दी, जिसके बाद महिला को सुरक्षित उसी ट्रेन में चढ़ाया गया।

सीसीटीवी फुटेज बना गवाह

इस साहसिक बचाव का वीडियो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह महिला की जान संकट में आ चुकी थी और RPF जवान ने तत्परता दिखाकर उसकी जान बचा ली।

NSIT
Nsmch

लापरवाही  बनी कारण

हालांकि इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का जोखिम क्यों उठाते हैं? यह महिला की जल्दबाजी ही थी, जो उसे लगभग जानलेवा हादसे की ओर ले गई। रेलवे बार-बार यात्रियों को आगाह करता है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने की कोशिश न करें, लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फिलहाल महिला सुरक्षित है और RPF के जवान की सतर्कता की हर ओर तारीफ हो रही है।

रिपोर्ट- रंजन कुमार