LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

समोसे के लिए 'रक्तचरित्र': उधार न देने पर चलीं गोलियां, 6 घायल और 16 गिरफ्तार; गांव में पुलिस छावनी

रोहतास के कोचस में समोसा उधार न देने पर मचे बवाल में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। घटना में 6 लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 16 लोगों को दबोच लिया है।

समोसे के लिए 'रक्तचरित्र': उधार न देने पर चलीं गोलियां, 6 घा

Sasaram -  रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र अंतर्गत अमैसिडिहरा गांव में रविवार की रात एक छोटी सी बात ने बड़े खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक दुकान पर समोसा लेने पहुंचा था। जब दुकानदार ने समोसा उधार देने से मना कर दिया, तो विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात गाली-गलौज से शुरू होकर लाठी-डंडे और खूनी मारपीट तक जा पहुंची।

जमकर हुई गोलीबारी, आधा दर्जन घायल 

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के परिजन और समर्थक आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग किए जाने का आरोप है। मारपीट और गोलीबारी की इस घटना में अभिमन्यु चौहान सहित महिलाओं समेत लगभग 6 से अधिक लोग घायल हो गए। कुछ लोगों को गोली के छर्रे भी लगे हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक', 16 गिरफ्तार 

घटना की सूचना मिलते ही कोचस थानाध्यक्ष नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कुल 16 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों से थाने में गहन पूछताछ की जा रही है, जबकि उनके परिजन भी बड़ी संख्या में थाने पर जमा हो गए हैं।

NSIT
Nsmch

सत्येंद्र यादव और अभिमन्यु चौहान गुट में टकराव 

बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद सत्येंद्र यादव और अन्य लोगों के बीच समोसे को लेकर शुरू हुआ था। मारपीट के दौरान लाठी-डंडे चलने से गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

गांव में तनाव, पुलिस बल की तैनाती 

फिलहाल अमैसिडिहरा गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, जिसे देखते हुए एहतियातन मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और स्थिति पूरी तरह से पुलिस के नियंत्रण में है। मामूली समोसे के लिए हुए इस बड़े बवाल की चर्चा पूरे जिले में हो रही है।