LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime: रोहतास में खौफ़नाक वारदात, बहू ने पति, ससुर और देवर को जहर देकर मौत के घाट उतारा

:एक बहू ने अपने ही पति, ससुर और देवर को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। रोहतास ज़िले के अगरेर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है।यहां पारिवारिक विवाद के चलतेबहू ने पति, ससुर और देवर को जहर देकर मार दिया

Bihar Crime: रोहतास में खौफ़नाक वारदात, बहू ने पति, ससुर और
बहू ने पति, ससुर और देवर को जहर देकर मौत के घाट उतारा- फोटो : REPORTER

Bihar Crime:एक बहू ने अपने ही पति, ससुर और देवर को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। रोहतास ज़िले के अगरेर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। यहां पारिवारिक विवाद के चलते एक बहू ने अपने ही पति, ससुर और देवर को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला धनौती कुमारी ने बीते सोमवार देर रात अपने पति विशाल कुमार चौधरी, ससुर बेचन चौधरी और देवर विकास कुमार को खाना खाने के दौरान जहर दे दिया। मंगलवार को जहां पति और ससुर की मौत हो गई थी, वहीं इलाज के दौरान बुधवार को देवर ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह 5 महीने पहले शादी कर ससुराल आई बहू ने महज़ आधे साल में पूरे घर को उजाड़ दिया।

Diarch GO

परिजनों के मुताबिक, मृतक ससुर बेचन चौधरी ने मौत से पहले एक चिट्ठी लिखकर छोड़ी थी, जिसमें उसने साफ-साफ अपनी बहू की करतूत का ज़िक्र किया है। यही पत्र अब पुलिस जांच का अहम सबूत बन गया है।

 धनौती कुमारी की शादी 29 अप्रैल 2025 को विशाल कुमार चौधरी से हुई थी। शादी के बाद से ही पारिवारिक कलह की ख़बरें आती रही थीं। आरोपी महिला की सास पहले ही नहीं थीं और घर में सिर्फ ससुर, पति और देवर ही रहते थे। दोनों विवाहित ननदें अपने-अपने ससुराल में थीं। घटना की सूचना मिलते ही वे मायके पहुँचीं, जहां पूरे परिवार की मौत से उनकी हालत बदतर है।

NSIT
Nsmch

मृतक परिवार बक्सर ज़िले के धनसोई थाना क्षेत्र का रहने वाला था और रोज़गार के लिए अगरेर में किराये के मकान में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था।

पुलिस ने मंगलवार को पिता-पुत्र (विशाल और बेचन) के शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया था, जबकि बुधवार को विकास का पोस्टमार्टम कराया गया। इस बीच पुलिस ने आरोपी बहू धनौती कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा और सनसनी पसरी हुई है। लोग दबी जुबान यह चर्चा कर रहे हैं कि आखिर एक नवविवाहिता ने ऐसा खौफ़नाक क़दम क्यों उठाया।

रिपोर्ट- रंजन सिंह राजपूत