LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

शादी के 10 साल बाद खौफनाक अंत: सासाराम में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों से पूछताछ जारी

बिहार के रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसरिता ओपी के कुड़ी टोला में एक 31 वर्षीय महिला, पूनम देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है । प्रारंभ में इसे आत्महत्या बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में गला दबाकर हत्या किए

शादी के 10 साल बाद खौफनाक अंत: सासाराम में संदिग्ध परिस्थिति

Sasaram - रोहतास जिले के नोखा थाना अंतर्गत सिसरिता ओपी क्षेत्र के कुड़ी टोला में एक 31 वर्षीय महिला, पूनम देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शुरुआती सूचना के अनुसार इसे आत्महत्या बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस की जांच में मामला हत्या की ओर इशारा कर रहा है। महिला के गले पर दबाव के निशान पाए गए हैं, जिससे गला दबाकर हत्या की आशंका प्रबल हो गई है। 

फांसी की सूचना के बाद पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सिसरिता ओपी और नोखा थाने की पुलिस मौके पर पहुँची। एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार ने बताया कि पहले उन्हें महिला द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने की खबर मिली थी। हालांकि, घटनास्थल पर पहुँचने के बाद पुलिस को कई संदिग्ध बातें नजर आईं, जिसके बाद मामले की गहराई से जांच शुरू की गई। 

पति और सास को लिया गया हिरासत में

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति विपिन चौधरी और उसकी सास को हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों से थाने में कड़ी पूछताछ कर रही है। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, लेकिन फिलहाल संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों से पूछताछ जारी है। 

10 साल पहले हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि मृतका पूनम देवी की शादी लगभग 10 से 12 वर्ष पहले हुई थी। इतने वर्षों बाद इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या परिवार में पहले से कोई विवाद चल रहा था या मौत के पीछे कोई अन्य गहरा कारण है। 

NSIT
Nsmch

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के बाहर पुलिस अधिकारी और मृतका के परिजन मौजूद हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट इस गुत्थी को सुलझाने में सबसे अहम कड़ी साबित होगी।

Report - ranjan kumar