LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime: रोहतास में मारुति शोरूम में बड़ी चोरी, लाखों की नगदी और कीमती सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Bihar Crime: रोहतास में मारुती शोरूम में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है......पढ़िए आगे

Bihar Crime: रोहतास में मारुति शोरूम में बड़ी चोरी, लाखों की
मारुती शोरूम में चोरी - फोटो : RANJAN

SASARAM : बिहार के रोहतास जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। शिवसागर थाना क्षेत्र स्थित मारुति कार शोरूम को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों रुपये की नगदी सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

शिवसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और शोरूम स्टाफ से पूछताछ जारी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और एफएसएल टीम से जांच कराने की तैयारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवसागर इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है।व्यवसायियों में घटना को लेकर खौफ और गुस्सा दोनों है।

जब शोरूम जैसे हाई-वैल्यू लोकेशन सुरक्षित नहीं हैं, तो आम दुकानों और घरों का क्या हाल होगा? लोगों ने कहा की पुलिस को अब नतीजे देने होंगे, सिर्फ आश्वासन नहीं।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट