LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

दिल दहला देने वाला हादसा, दो बाइकों की सीधी टक्कर में 4 युवकों की मौत, टकराते ही आग का गोला बनी गाड़ी

दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक में तुरंत आग लग गई। इस हादसे में बाइक सवार सभी चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें से दो युवक बुरी तरह झुलस गए थे।

दिल दहला देने वाला हादसा, दो बाइकों की सीधी टक्कर में 4 युवक

Sasaram : बुधवार की शाम आयरकोठा थाना क्षेत्र के ढेलाबाग-मौना पथ पर खून से सन गई। गोही गांव के समीप दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में चार परिवारों के चिराग बुझ गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि दूर तक सुनाई दी। टक्कर के फौरन बाद एक बाइक में विस्फोट हुआ और उसमें आग लग गई।

आग का गोला बनी बाइक, दो की जलने से मौत

 प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद बाइक में लगी आग ने दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी झुलसने से मौत हो गई। वहीं, दो अन्य युवकों की मौत सिर और शरीर में गंभीर चोटें लगने के कारण मौके पर ही हो गई।

कहां से कहां जा रहे थे मृतक? 

पुलिस के अनुसार, एक बाइक (नंबर BR 24 AO 8485) पर सवार दो युवक अपने गांव मंगीतपूर सोहगी जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक (नंबर BR 24 AL 6239) पर सवार दो युवक नासरीगंज से डालमियानगर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर प्रयाग बिगहा लौट रहे थे। तभी गोही गांव के पास यह अनहोनी हो गई।

मृतकों की पहचान 

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है: विकास शर्मा (पुत्र: उमा शर्मा, निवासी: प्रयाग बीघा, डालमियानगर), विकाश तिवारी (पुत्र: संजय तिवारी, निवासी: प्रयाग बीघा, डालमियानगर), अनमोल शर्मा (पुत्र: लोहा शर्मा, निवासी: मांगितपुर, नासरीगंज), एक अन्य युवक (जिसकी शिनाख्त की पुष्टि की जा रही है/चौथा साथी) शामिल हैं। ।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

घटना की सूचना मिलते ही आयरकोठा पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से क्षत-विक्षत शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी जब्त कर लिया है।