LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

नीतीश सरकार में 20 साल क्षत्रिय समाज का शोषण, राजद के आशुतोष सिंह ने भरी हुंकार, शाहाबाद में एनडीए का होगा सूपड़ा साफ

RJDs Ashutosh Singh
RJDs Ashutosh Singh- फोटो : news4nation

Bihar News : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता आशुतोष सिंह ने रोहतास जिले में ‘क्षत्रिय सम्मान यात्रा’ का नेतृत्व किया, जिसने पूरे शाहाबाद क्षेत्र की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी। यात्रा की शुरुआत बीर कुंवर सिंह चौक से हुई, जहां उन्होंने वीर स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गांधी चौक और अंबेडकर चौक पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।सैकड़ों वाहनों के काफिले और हजारों समर्थकों के साथ निकली इस यात्रा में लोग नारे लगा रहे थे — “हमारा विधायक कैसा हो, आशुतोष सिंह जैसा हो।”

आशुतोष सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने बीते 20 वर्षों में क्षत्रिय समाज का लगातार शोषण किया है। उन्होंने कहा, “एनडीए ने हमेशा क्षत्रिय समाज से वोट तो लिया, लेकिन उनके सम्मान और रोजगार की अनदेखी की। अब समाज एकजुट होकर राजद के साथ खड़ा होगा।” 

उन्होंने कहा कि क्रशर उद्योग बंद होने से हजारों लोगों का रोजगार छिन गया है, जिसे तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनने वाली सरकार पुनः शुरू करेगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार शाहाबाद की सभी सीटों पर राजद और महागठबंधन के प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे।

आशुतोष सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि वे पार्टी से टिकट नहीं मांग रहे हैं, बल्कि पार्टी और जनता का आदेश उनके लिए सर्वोपरि है। कार्यक्रम का संचालन कुंवर राणा सामाजिक कल्याण संस्थान के संयोजक राजन सिंह ने किया।  

NSIT
Nsmch