LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

मार लप्पड़ के राजद नेता ने जेडीयू नेता को हिला डाला, चौपाल में हंगामा, वीडियो वायरल

Bihar Politics: चौपाल कार्यक्रम, जिसे आम तौर पर जनता और नेताओं के बीच संवाद का मंच माना जाता है, लेकिन इस कार्यक्रम में जमकर लप्पड़ थप्पड़ चला। ...

RJD leader slaps JDU leader
मार लप्पड़ के राजद नेता ने जेडीयू नेता को हिला डाला- फोटो : reporter

Bihar Politics: चौपाल कार्यक्रम, जिसे आम तौर पर जनता और नेताओं के बीच संवाद का मंच माना जाता है, लेकिन इस कार्यक्रम में जमकर लप्पड़ थप्पड़ चला।   चेनारी डाक बंगला परिसर में एक निजी मीडिया संस्थान द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम के दौरान विवादित घटना सामने आई। राजद नेता इमरान खान ने कार्यक्रम के बीच में जेडीयू नेता दिनेश चंद्रवंशी को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ जड़ दिया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसे लेकर लोगों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग इस अप्रत्याशित हंगामे को देखकर सकते में रह गए।

वहीं, इस मामले पर चेनारी के बीजेपी विधायक ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह लोग बहस छोड़कर सीधे गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो लोगों को लालू यादव के दौर की याद आ जाएगी।”

राजनीतिक विश्लेषक इस घटना को स्थानीय राजनीति में बढ़ते तनाव और पार्टियों के बीच की लड़ाई का प्रतीक बता रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल राजनीतिक माहौल को बिगाड़ती हैं, बल्कि आम जनता के बीच असमंजस और चिंता भी पैदा करती हैं।

NSIT
Nsmch

सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जांच या टिप्पणी दोनों दलों द्वारा अभी तक आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग को और हवा दे दी है।

चौपाल कार्यक्रम, जिसे आम तौर पर जनता और नेताओं के बीच संवाद का मंच माना जाता है, इस घटना के बाद विवादों में घिर गया है। लोग अब इस बात पर नजर रखे हुए हैं कि आगे इस विवाद का राजनीतिक और कानूनी रूप कैसे सामने आता है।

रिपोर्ट- रंजन सिंह राजपूत