LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

चुनाव प्रचार के लिए राजद प्रत्याशी को मिली जमानत, डकैती कांड में नामांकन के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

चुनाव प्रचार के लिए राजद प्रत्याशी को मिली जमानत, डकैती कांड

Sasaram --  खबर सासाराम से है। जहां सासाराम विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सत्येंद्र साह को झारखंड के गढ़वा के कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अपने नामांकन के 17 दिन बाद झारखंड के गढ़वा जेल से जमानत पर छूट कर सासाराम पहुंचे। देर रात सासाराम पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया। 

बता दें कि सतेंद्र साह जब 20 अक्टूबर को राष्ट्रीय जनता दल के टिकट से सासाराम विधानसभा सीट के लिए नामांकन कर रहे थे तो नामांकन के बाद ही सतेंद्र साह को झारखंड के गढ़वा में वर्ष 2004 में एक बैंक लूट के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। 

इस प्रकरण को लेकर सासाराम में काफी राजनीति होने लगी थी। अब जब 16 दिन से अधिक तक जेल में रहने के बाद सत्येंद्र साह अपने चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं, तो कार्यकर्ताओ का जोश हाई देखने को मिला। बता दे कि उनके अनुपस्थिति में उनके पत्नी तथा पुत्र चुनाव प्रचार कर रहे थे। 

सत्येंद्र साह का कहना है कि पिछले ढेर दशक से वे कई चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन पुलिस ने उस दौरान कोई खोज खबर नहीं की। 

NSIT
Nsmch

लेकिन 21 साल पुराने मामले में अब उनकी गिरफ्तारी हुई है। सतेंद्र साह अपनी गिरफ्तारी को साजिश बताया तथा कहा की उन्हें न्यायालय पर भरोसा था। यही कारण है कि अब जबकि चुनाव प्रचार में मात्र 2 दिन बचे हैं। उन्हें जमानत मिल गई है। 

रिपोर्ट - रंजन कुमार, सासाराम