LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : दैनिक अखबार के चुनावी कार्यक्रम में आपस में भिड़े राजद और जदयू के नेता, जमकर चले लात और घूंसे, मौके पर मची अफरा तफरी

Bihar News : सासाराम में आयोजित एक चुनावी कार्यक्रम में राजद और जदयू के नेता आपस में भीड़ गए. जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गए.....पढ़िए आगे

Bihar News : दैनिक अखबार के चुनावी कार्यक्रम में आपस में भिड़
नेताओं में मारपीट - फोटो : RANJAN

SASARAM : रोहतास जिले के चेनारी में बिहार के एक प्रतिष्ठित दैनिक अखबार के डिबेट शो के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कार्यक्रम के दौरान एक राजद नेता ने उपस्थित भीड़ के सामने हीं एक जदयू नेता को जोरदार थप्पड़ मार दिया, इसके बाद कार्यक्रम में खूब बवाल मचा। साथ हीं वहां उपस्थित किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

बीच बचाव के बाद मामला शांत

बता दें कि जिले के चेनारी बाजार में एक दैनिक अखबार का आगामी चुनाव को लेकर कार्यक्रम चल रहा था। सभी दलों के स्थानीय नेताओं के साथ-साथ पक्ष विपक्ष के काफी संख्या में लोग मौजूद थे, तभी मंच से नीचे उपस्थित भीड़ में बैठे एक राजद नेता इमरान खान ने अपने कुर्सी से उठकर जदयू नेता दिनेश राम चंद्रवंशी को जोरदार थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ पडते हीं जदयू नेता भी आवेश में आ गए और उन्होंने चप्पल निकाल कर राजद नेता को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि वहां उपस्थित लोगों ने तुरंत बीच बचाव करते हुए दोनों को अलग कर दिया, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर लगभग आधे घंटे तक हंगामा होता रहा और कार्यक्रम भी बाधित हुआ।

जदयू नेता का बयान

जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव दिनेश राम चंद्रवंशी ने कहा कि जदयू का एक सिपाही होने के नाते चुनावी चौपाल के दौरान वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की जानकारी दे रहे थे, तभी राजद नेता द्वारा उन्हें रोका गया। उन्होंने कहा कि राजद नेता ने हमला कर मेरा गला दबाने की कोशिश की और इस क्रम में मुझे गंभीर चोट आई है। उन्होंने राजद नेता इमरान खान पर गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

स्थानीय विधायक ने क्या कहा

चेनारी के स्थानीय विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने प्रतिष्ठित अखबार के चुनावी चौपाल के दौरान राजद समर्थक द्वारा जदयू नेता के ऊपर किए गए हमले को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि आज सुशासन के सरकार में भी राजद नेताओ द्वारा भरी सभा में गुंडागर्दी की जा रही है। अगर ये दोबारा सत्ता में आ जाएं, तो एक बार फिर बिहार में जंगल राज स्थापित हो जाएगा।

NSIT
Nsmch

डिबेट में झगड़े का महत्व नहीं- राजद जिलाध्यक्ष

वहीं मामले में राजद जिला अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि किसी अखबार के डिबेट शो में लड़ाई झगड़े का कोई महत्व नहीं है। जनता को वोट एवं सरकार के प्रति जागृत करने के लिए डिबेट कराया जाता है, जहां सभी को तार्किक रूप से अपना पक्ष रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपने कार्यकर्ता से बात करेंगे ताकि दोबारा बहस के क्रम में इस तरह की घटना ना हो।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट