LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : News4Nation की खबर का असर, रोहतास में NH-19 पर पांचवें दिन मिली राहत, 40 किलोमीटर लंबा जाम खत्म

Bihar News : रोहतास में NH 19 पर लगा चालीस किलोमीटर लम्बा जाम खत्म हो गया है. इस जाम की खबर को news4nation ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था......पढ़िए आगे

Bihar News : News4Nation की खबर का असर, रोहतास में NH-19 पर
जाम खत्म - फोटो : SOCIAL MEDIA

SASARAM : रोहतास जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 (दिल्ली-कोलकाता हाईवे) पर बीते शनिवार से करीब 40 किलोमीटर लंबे भीषण जाम के बाद बुधवार यानी पांचवें दिन राहत देखने को मिली है। हालांकि सिक्स लेन निर्माण कार्य को लेकर कई जगहों पर बनाए गए डायवर्शन और अंडरपास पर अब भी एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लगी हैं और यातायात धीमी गति से संचालित हो रहा है।

रोहतास से औरंगाबाद तक जाम 

दरअसल, एनएच-19 पर शनिवार से शुरू हुआ जाम रोहतास जिले की सीमा पार कर औरंगाबाद तक पहुंच गया था। स्थिति यह थी कि 24 घंटे में वाहन महज पांच किलोमीटर ही आगे बढ़ पा रहे थे। जाम में हजारों की संख्या में ट्रक और छोटी गाड़ियां फंसी थीं, जिससे कोलकाता-दिल्ली मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था।

खबर का असर

News4Nation द्वारा लगातार प्रमुखता से जाम की खबर प्रकाशित किए जाने के बाद एनएचएआई और सोमा रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी हरकत में आईं। मंगलवार को युद्धस्तर पर मरम्मती और सफाई कार्य शुरू किया गया, जिसके बाद बुधवार को ट्रैफिक सामान्य होता दिखा। हजारों फंसे ट्रक चालकों ने राहत की सांस ली।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर बोले 

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रंजीत कुमार वर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान वाहनों को अंडरपास और सर्विस रोड से डायवर्ट किया गया था। बीते शनिवार की भारी बारिश से कई स्थानों पर पानी भर गया था, जिससे परिचालन धीमा पड़ गया और जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि अब हाईवे पर ट्रैफिक सामान्य है। वर्मा ने बताया कि शिवसागर में बुधवार को जो जाम की स्थिति बनी थी, वह अधिक ट्रैफिक दबाव के कारण थी। सर्विस रोड पूरी तरह ठीक है। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी नवंबर तक जिले के सभी फ्लाईओवर, अंडरपास और चौड़ीकरण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

NSIT
Nsmch

रंजन की रिपोर्ट