LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Vote Adikhar yatra - सासाराम में राहुल गांधी की 'मतदाता अधिकार यात्रा की तैयारी पूरी, तेजस्वी और मुकेश सहनी भी होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल

Vote Adikhar yatra - सासाराम में राहुल गांधी की 'मतदाता अधिक

Sasaram: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी 'मतदाता अधिकार यात्रा' के तहत रविवार को सासाराम पहुँच रहे हैं। यह यात्रा सासाराम अनुमंडल क्षेत्र के सुअर मैदान से शुरू होगी, जहाँ एक विशाल पंडाल बनाया गया है। इस यात्रा को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। वहीं इस यात्रा से जुड़ा शेड्यूल भी सामने आ गया है।

बड़ी जनसभा को करेंगे संबोधित

राहुल गांधी यहाँ एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें वे मतदाताओं के अधिकारों और लोकतंत्र के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। इस कार्यक्रम में उनके साथ बिहार के प्रमुख विपक्षी नेता भी मौजूद रहेंगे। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी भी इस सभा में शामिल होंगे। इसके अलावा, कई अन्य महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता भी मंच साझा करेंगे।

जोर-शोर से चल रही है तैयारी

राहुल गांधी की यात्रा और सभा को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पिछले दो दिनों से तैयारियों में जुटे हैं। पंडाल और मंच को सजाने के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे। इस यात्रा को आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 

इन जिलों से गुजरेगी यात्रा

वोटर अधिकार यात्रा बिहार के रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपलागंज, सिवान, सारण, भोजपुर, पटना जिसे से होकर गुजरेगी। 

NSIT
Nsmch

वोटर अधिकार यात्रा का रूट

  • 17 अगस्त- सासाराम, डेहरी डेहरी ऑन सोन, रोहतास।
  • 18 अगस्त- कुटुम्बा, औरंगाबाद, देव, गुरारू।
  • 19 अगस्त- पुनामा वजीरगंज, गया, नवादा, बरबीघा।
  • 20 अगस्त- ब्रेक का दिन।
  • 21 अगस्त- तीन मोहानी दुर्गा मंदिर, शेखपुरा से सिकंदरा, जमुई होकर मुंगेर।
  • 22 अगस्त- चंदर बाग चौक मुंगेर से सुल्तानगंज होकर भागलपुर।
  • 23 अगस्त- बरारी, कुरसेला से कोढ़ा और कटिहार होकर पूर्णिया।
  • 24 अगस्त- खुश्कीबाग, पूर्णिया से चांदनी चौक, अररिया होकर नरपतगंज।
  • 25 अगस्त- ब्रेक का दिन।
  • 26 अगस्त- हुसैन चौक, सुपौल से फुलपरास, सकरी, मधुबनी होकर दरभंगा।
  • 27 अगस्त- गंगवारा महावीर स्थान, दरभंगा से मुजफ्फरपुर होकर सीतामढ़ी।
  • 28 अगस्त- रीग रोड, सीतामढ़ी से मोतिहारी होकर पश्चिमी चंपारण।
  • 29 अगस्त- बेतिया, पश्चिमी चंपारण से गोपालगंज होकर सिवान।
  • 30 अगस्त- छपरा से आरा।
  • 31 अगस्त- ब्रेक का दिन।
  • 01 सितंबर- पटना में यात्रा का समापन।

रिपोर्ट - रंजन कुमार