LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक में प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, वंशीधर ब्रजवासी इतने वोटों से आगे

  • Five Bhumihar Candidates Win in Bihar MLC Election
  • बिहार MLC चुनाव में भूमिहार प्रत्याशियों का जलवा ! यादव-ब्राह्मण को झटका, एनडीए को 4 सीटें

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

  • Ara Hospital
  • Bihar Health News: सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था! महिला मरीज को बेड नहीं मिला, बैठने की जगह पर

  • Vaishali Police Seize Firecrackers
  • Bihar Crime: वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान से 20 लाख के अवैध पटाखे बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

Indian railway - एक्सप्रेस ट्रेन में गर्भवती महिला को हुई प्रसव पीड़ा, रेलवे स्टेशन पर हुई डिलिवरी, रेल पुलिस और सफाईकर्मियों ने की मदद

Indian railway - कानपुर से अपने बच्चे की डिलिवरी के लिए घर जा रही महिला की रास्ते में ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जिसके बाद प्लेटफार्म पर उसकी डिलिवरी कराई गई।

Indian railway - एक्सप्रेस ट्रेन में गर्भवती महिला को हुई प्
रेलवे जंक्शन पर हुई डिलिवरी- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram - खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम में एक्सप्रेस ट्रेन में ही एक गर्भवती महिला यात्री का डिलीवरी हो गया।  बताया जाता है कि आनंद विहार-पुरी वीकली एक्सप्रेस 18428 के कोच संख्या S-6 में कानपुर से गया के लिए यात्रा कर रही महिला नीलू कुमारी को ट्रेन में ही प्रसव पीड़ा शुरू हुई तथा आधा से अधिक डिलीवरी ट्रेन के अंदर ही हो गई। 

रेल प्रशासन को जब इसकी सूचना मिली तो सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही महिला को बच्चों के साथ ट्रेन से नीचे उतारा गया। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उससे पहले ही सासाराम रेलवे स्टेशन पर ही गर्भवती महिला ने पुत्र को जन्म दिया। बच्चों की किलकारी रेलवे स्टेशन पर गूंजने लगी। 

रेलवे स्टेशन पर हुआ बच्चे का जन्म

बताया जाता है कि रेल प्रशासन तथा RPF को ट्रेन में महिला के प्रसव पीड़ा से संबंधित सूचना मिली तो सासाराम स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस तथा स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात कर दिया गया था। जैसे ही ट्रेन रुकी, महिला को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक प्रसव शुरू हो गया। किसी तरह में महिला को ट्रेन से नीचे उतारा गया। लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही महिला ने रेलवे स्टेशन पर ही एक बच्चे को जन्म दिया। जिसमें रेलवे स्टेशन पर कार्यरत महिला सफाई कर्मियों एवं अन्य महिला कर्मियों ने बढ चढ़ कर भाग लिया। 

कानपुर से जा रही थी जहानाबाद

आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने तब तक निजी स्वास्थ्य कर्मियों को भी स्टेशन पर बुला लिया और महिला का सुरक्षित प्रसव हो गया। बाद में महिला को सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रसूति महिला नीलू कुमारी उत्तर प्रदेश के कासगंज के रहने वाले रवि कुमार की पत्नी है। वह कानपुर से अपने पिता के साथ ट्रेन से जहानाबाद जाने के लिए निकली थी। लेकिन ट्रेन में ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। 

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - रंजन कुमार