LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Politics - बिहार में लालू-तेजस्वी चला रहे कांग्रेस पार्टी, पीके का आरोप कांग्रेस राजद की पिछलग्गू पार्टी

Bihar Politics - बिहार में लालू तेजस्वी ही कांग्रेस पार्टी को चला रहे है। कांग्रेस में सारी नियुक्तियां लालू तेजस्वी के इशारे पर होती है। यह आरोप प्रशांत किशोर ने लगाया है।

Bihar Politics - बिहार में लालू-तेजस्वी चला रहे कांग्रेस पार
पीके ने कांग्रेस को बताया राजद का पिछलग्गू पार्टी- फोटो : रंजन कुमार

Dehri - खबर रोहतास जिला से है। जहां नटवार में बिहार बदलाव सभा को संबोधित करते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा तथा कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी को लालू प्रसाद यादव तथा राष्ट्रीय जनता दल चला रहे हैं। क्योंकि बिहार में कांग्रेस लालू यादव की पिछलग्गू पार्टी है। कांग्रेस के मंच पर कौन नेता रहेंगे और कौन नेता को चढ़ने नहीं दिया जाएगा? यह राजद के लोग तय करते हैं। 

उन्होंने कहा कि आप पहले ही कह चुके हैं कि बिहार में कांग्रेस पार्टी को लालू प्रसाद अपने रिमोट कंट्रोल से चलाते हैं। क्योंकि बिहार में पिछले 35 सालों से कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं रहा। 

मतदाता सूची पुनरीक्षण में राशन कार्ड और आधार कार्ड को मान्यता देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि हमलोग यही  मांग कर रहे थे, अब सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बिहार से बाहर रहनेवाले को मतदान से वंचित करने की साजिश कर रही थी।

बता दे कि नटवार में आयोजित "बिहार बदलाव सभा" को संबोधित करने के बाद वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

NSIT
Nsmch

report - ranjan kumar