LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Election 2025 : पावर स्टार की पत्नी ज्योति सिंह चुनाव प्रचार करेंगे, सवाल पर गोल-मोल जवाब देने लगे भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू....

Bihar Election 2025 : पावर स्टार की पत्नी ज्योति सिंह चुनाव

SASARAM : खबर रोहतास जिला के दिनारा से है। जहां भोजपुरी के चर्चित सिंगर तथा अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू जब एक निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे तो पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया कि क्या वे भोजपुरी के पावर स्टार के नाम से चर्चित पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने जाएंगे। इसके बाद अरविंद अकेला कल्लू ने सवाल का गोल-मोल जवाब दिया तथा सवाल से बचते नजर आए। 

बता दे की भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में है। ऐसे में उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने बधाई दी है। लेकिन कोई उनके चुनाव प्रचार में  नहीं गया। ऐसे में जब अरविंद अकेला "कल्लू" जिसे उनके चाहने वाले लोग पवन सिंह के छोटे भाई कहते हैं। 

जब रोहतास जिला के दिनारा के निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह के प्रचार में पहुंचे तो पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि क्या वे ज्योति सिंह के चुनाव प्रचार में जाएंगे, तो उन्होंने सीधा सीधा जवाब नहीं दिया। 

कहा कि वह एक कलाकार है और हमेशा कलाकार के सपोर्ट में रहते हैं। इतना जरूर कहेंगे कि जो अच्छा कलाकार है, जो अच्छे लोग है, जो अच्छा नेता है, उसे जरूर सपोर्ट कीजिए और वोट दीजिए। बता दे कि रोहतास जिला में दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट