LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: सासाराम में पोस्टर पॉलिटिक्स! नीतीश के मंच पर ‘जन सुराज’ की तस्वीर से मचा बवाल, आनन-फ़ानन में चिपकाए गए स्टीकर

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगे पोस्टर ने अचानक राजनीति का पारा चढ़ा दिया।

Poster Politics in Sasaram
नीतीश के मंच पर ‘जन सुराज’ की तस्वीर से मचा बवाल- फोटो : reporter

Bihar News:सासाराम की सियासत में बुधवार को  बड़ा दिलचस्प वाक़या देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगे पोस्टर ने अचानक राजनीति का पारा चढ़ा दिया। दरअसल, एनडीए घटक दलों के नेताओं की तस्वीरों के बीच जन सुराज के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.पी. सिंह की तस्वीर भी छप गई। यह नज़ारा देखकर कार्यकर्ताओं के बीच खलबली मच गई और आनन-फानन में आर.पी. सिंह की तस्वीर पर स्टीकर चिपकाकर उसे ढक दिया गया।

यह ग़लती केवल मंच तक सीमित नहीं रही। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार और अन्य तीन प्रमुख जगहों पर भी यही गलती दोहराई गई। हालांकि सीएम नीतीश कुमार के आने से पहले ही कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए तस्वीर को ढककर “मामला संभालने” की कोशिश की। लेकिन इस बीच यह घटना सियासी चर्चा का विषय बन गई।

जदयू के जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने जो पोस्टर प्रिंटर को दिया था, उसी ने ग़लती से गलत तस्वीर छाप दी। उन्होंने यह भी साफ़ किया कि जिन लोगों को पोस्टर लगाने की ज़िम्मेदारी दी गई थी, उनकी लापरवाही पर केस दर्ज किया जाएगा।

इस पूरे प्रकरण ने विपक्ष को भी तंज कसने का मौक़ा दिया है। राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह केवल “प्रिंटिंग मिस्टेक” थी या फिर संगठनात्मक स्तर पर समन्वय की कमी का नतीजा। चुनावी साल में जब हर तस्वीर, हर मंचन, हर नारा मतदाताओं तक सीधा संदेश पहुंचाता है, तब ऐसी चूकें राजनीतिक तौर पर और भी वजनदार हो जाती हैं।

NSIT
Nsmch

एक ओर जदयू नेतृत्व इसे तकनीकी भूल बता कर टालने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष इसे सियासी असावधानी बताकर सरकार और एनडीए की “एकजुटता” पर सवाल उठा रहा है।