LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : रोहतास में 7 करोड़ का नकली सिगरेट पुलिस ने किया जब्त, दो शातिरों को किया गिरफ्तार

Bihar News : रोहतास जिले में पुलिस ने नकली सिगरेट फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. मौके से पुलिस ने सात करोड़ का नकली सिगरेट बरामद किया है. वहीँ आरोपियों को गिरफ्तार किया है...पढ़िए आगे

Bihar News : रोहतास में 7 करोड़ का नकली सिगरेट पुलिस ने किया
नकली फैक्ट्री का भंडाफोड़ - फोटो : RANJAN

SASARAM : सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलथूआ ने नकली सिगरेट बनाने का एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। बताया जाता है कि  NUMBER10 नामक के सिगरेट के लाइसेंस पर अलग-अलग कई ब्रांडेड कंपनियों के सिगरेट बनाने का गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ है। जिसमें लगभग 7 करोड़ से अधिक के ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बनाए जा रहे सिगरेट तथा सिगरेट बनाने के मशीन बरामद किए गए हैं। 

रोहतास जिला की पुलिस ने "नंबर 10" नामक सिगरेट कंपनी के संचालक गोपाल जी ओझा तथा उसके सुपरवाइजर राजेश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वृंदावन मार्केट के बेसमेंट में सिगरेट बनाने की एक लोकल कंपनी चल रही है। लेकिन "नंबर10" नामक लोकल सिगरेट के नाम पर विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के सिगरेट बनाए जा रहे हैं। जब पुलिस ने विशेष टीम बनाकर छापामारी किया तो फैक्ट्री में 28 मजदूर काम कर रहे थे। वहीं पहले पुलिस ने फैक्ट्री के सुपरवाइजर राजेश कुमार मिश्रा को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का खुलासा किया। इस मामले में नंबर10 नामक सिगरेट कंपनी के मालिक गोपाल जी ओझा को गिरफ्तार किया गया है, जो उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के नरही थाना के सिंदुरिया गांव के रहने वाले है। 

Diarch GO

वही सुपरवाइजर राजेश कुमार मिश्रा उत्तर प्रदेश के वाराणसी के बड़ागांव का निवासी है। पहले पुलिस ने बलथुआ की फैक्ट्री में छापामारी की। बाद में पुलिस ने वेदा के राजाराम कॉम्प्लेक्स में स्थित गोदाम में छापामारी कर लगभग 3 करोड रुपए का सिगरेट बरामद किया, जो विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के थे। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि लोकल कंपनी के नाम पर रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद ब्रांडेड कंपनियों के नकली सिगरेट बनाकर इसे सप्लाई किया जा रहा था। जिस मामले में मालिक तथा सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनसे लगभग 7 करोड़ से अधिक के सिगरेट बनाने वाले मशीन तथा सिगरेट बरामद हुए है।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट