LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime : ट्रक के तहखाने से करोड़ों की शराब पुलिस ने किया बरामद, मौके से चालक को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : बिहार में शराब बंदी के बावजूद आये दिन शराब तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में रोहतास जिले में पुलिस ने करोड़ों की शराब बरामद किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : ट्रक के तहखाने से करोड़ों की शराब पुलिस ने किया
करोड़ों की शराब बरामद - फोटो : RANJAN

SASARAM : रोहतास के चेनारी थाना की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जहाँ पुलिस ने सबराबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ट्रक अंग्रेजी शराब बरामद किया है। शराब को कपड़ों के गट्ठर के बीच ट्रक में तहखाना बनाकर ले जाया जा रहा था। 

पकड़ा गया शराब 700 कार्टून है। जिसमें कुल 6271 लीटर शराब बरामद हुए हैं। बताया जाता है कि पंजाब से चलकर ये ट्रक बिहार पहुंचा था। जिसकी  नए साल के दौरान बिक्री होनी थी। लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने इस गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर दिया। वहीं ट्रक का ड्राइवर तागा राम जो राजस्थान के बाड़मेर जिला का रहने वाला है, उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सासाराम के एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस को यह एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ट्रक के अंदर तहखाना बनाया गया था और उसे कपड़ा के गट्ठर के अंदर छिपा दिया गया था। इतनी बड़ी संख्या में और मात्रा में शराब बरामद होने से पुलिस के भी कान खड़े हो गए हैं कि आखिर 700 कार्टून शराब को कहां खपाया जाना था। 

पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है। 

रंजन की रिपोर्ट