LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Crime - लूटपाट में शामिल गैंग को देसी कट्टे के साथ पुलिस ने दबोचा, नाबालिग भी गिरफ्तार

Bihar Crime - पुलिस ने लूटपाट में शामिल गैंग को देसी कट्टे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।

Bihar Crime - लूटपाट में शामिल गैंग को देसी कट्टे के साथ पुल

Sasaram - खबर सासाराम से है। जहां बड्डी थाना की पुलिस को एक सफलता हाथ लगी और उसने एक लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने बड्डी थाना क्षेत्र से कुख्यात अपराधी उमेश राम सहित चार लोगों को पकड़ा है। इन लोगों के पास से एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा, वारदात में उपयोग किए जाने वाला बाइक भी बरामद किया है। पकड़े गए लोगों में एक नाबालिक लड़का भी है। जिसे पुलिस ने निरुद्ध किया गया है। 

बताया जाता है कि 20 मई को इन लोगों ने एक महिला पिंकी देवी को हथियार दिखाकर उनका मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया और जब छानबीन शुरू की तो इसके पीछे एक गिरोह का हाथ पाया गया। 

पुलिस ने बड्डी थाना क्षेत्र में ही छापामारी कर उमेश राम को एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा तथा लूट कांड में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके निशानदेही पर रौशन कुमार को लूटे गए मोबाइल के साथ पकड़ लिया गया। साथ ही मुरलीपुर से हरिराम तथा एक नाबालिग लड़का को भी पकड़ा गया है। 

सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि जब महिला अपना पैन कार्ड बनवाने काला शहर बाजार जा रही थी। इसी दौरान अपराधियों ने हथियार दिखाकर उनका मोबाइल लूट लिया था।

NSIT
Nsmch

Report - ranjan kumar