LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime - ज्वेलरी दुकान से 40 लाख के गहनों की चोरी कर फरार अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, ज्वेलरी खरीदनेवाला भी गिरफ्तार

Bihar Crime - ज्वेलरी दुकान में हुई लूट के मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक गहनों का खरीदार भी शामिल है।

Bihar Crime - ज्वेलरी दुकान से 40 लाख के गहनों की चोरी कर फर
ज्वेलरी लूट कांड के आरोपी गिरफ्तार- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram - खबर रोहतास जिला से है। जहां पुलिस ने आभूषण दुकान से चोरी गए 40 लाख के सोने चांदी के आभूषण के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। बता दें कि रोहतास जिला के बिक्रमगंज में 14 जुलाई की रात मनोज आभूषण दुकान में शटर तोड़कर चोरों ने लाखों के आभूषण चुरा लिए थे। 

इस संबंध में पुलिस ने तहकीकात किया तथा मामले में इस कांड का मास्टरमाइंड रवि पासवान को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर चार अन्य अपराधी की गिरफ्तारी हुई है। 

इसके बाद बिक्रमगंज के ही एक मानती ज्वेलर्स नामक दुकान से चोरी के बेचे गए 40 लाख के आभूषण के साथ दुकानदार धनजी कुमार को भी पकड़ लिया गया। इसके पास से भारी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण मिले हैं। जिसमें कई दर्जन अंगूठियां, सोने के गहने आदि बरामद हुए हैं। 

रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि रवि पासवान के अलावा सिराज खान सिंकु पटेल, मनीष दीक्षित, दुकानदार धनजी कुमार तथा दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह सभी कुख्यात है तथा पहले भी जेल जा चुके हैं। 

NSIT
Nsmch

इलाके में कई कांडों को अंजाम दे चुके हैं। साथ ही आभूषण दुकानों में चोरी करना इनका पुराना सकल रहा है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने कई कांडों का उद्वेदन कर दिया है।

Report – ranjan kumar