LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : शराब के नशे में धुत्त PHC प्रभारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आवास से 'रॉयल स्टॉक' की 3 बोतलें किया बरामद

Bihar News : शिवसागर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में पदस्थापित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुंदन को पुलिस ने शराब के नशे में धुत होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है......पढ़िए आगे

Bihar News : शराब के नशे में धुत्त PHC प्रभारी को पुलिस ने क
नशे में धुत डॉक्टर गिरफ्तार - फोटो : SONU SINGH

SASARAM : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के दावों के बीच रोहतास जिले से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शिवसागर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुंदन को पुलिस ने शराब के नशे में धुत होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

लगातार मिल रही शिकायतों पर सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण

जानकारी के अनुसार, शिवसागर पीएचसी प्रभारी डॉ. अभिषेक कुंदन के खिलाफ ड्यूटी से लगातार गायब रहने और अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने की शिकायतें सासाराम के सिविल सर्जन को मिल रही थीं। इन शिकायतों के सत्यापन के लिए जब सिविल सर्जन ने अचानक पीएचसी का औचक निरीक्षण किया, तो डॉक्टर अपने चेंबर से गायब पाए गए। अस्पताल में दूर-दराज से आए मरीज इलाज के लिए भटक रहे थे, लेकिन प्रभारी अधिकारी नदारद थे।

Diarch GO

चेंबर से गायब होकर आवास पर मना रहे थे 'जश्न', पुलिस ने दबोचा

सिविल सर्जन के निर्देश पर शिवसागर थाना पुलिस ने जब डॉक्टर की तलाश शुरू की, तो उन्हें उनके सरकारी आवास पर पाया गया। पुलिस जब कमरे के भीतर दाखिल हुई, तो नजारा हैरान करने वाला था। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पूरी तरह शराब के नशे में डूबे हुए थे। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके आवास से 'रॉयल स्टॉक' ब्रांड की विदेशी शराब की 3 फुल बोतलें भी बरामद की हैं।

जांच में हुई नशे की पुष्टि, सुशासन के दावों पर उठे सवाल

हिरासत में लिए जाने के बाद जब डॉक्टर की मेडिकल जांच कराई गई, तो उसमें शराब के अत्यधिक सेवन की आधिकारिक पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मद्यनिषेध कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब गंभीर मरीज इलाज के आस में तड़प रहे थे, तब जीवनदाता कहे जाने वाले डॉक्टर शराब के नशे में अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़कर बैठे थे। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।

NSIT
Nsmch

सोनू सिंह की रिपोर्ट