LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : लोजपा (रा) के बड़े नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग से यौन उत्पीड़न का है आरोप

Bihar News : लोजपा (रा) के बड़े नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नेता पर नाबालिग के यौन शोषण का आरोप है.......पढ़िए आगे

Bihar News : लोजपा (रा) के बड़े नेता को पुलिस ने किया गिरफ्ता
लोजपा नेता गिरफ्तार - फोटो : RANJAN

SASARAM : नाबालिग के साथ यौन उत्पीडन से जुड़े एक गंभीर मामले में लोजपा (आर) के रोहतास जिला अध्यक्ष को सासाराम मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। सासाराम प्रखंड के भैंसही कला गांव निवासी कमलेश राय करूप पंचायत के मुखिया एवं पैक्स अध्यक्ष भी हैं। जिनके खिलाफ पुलिस ने पाक्सो एक्ट में कार्रवाई की है। इस घटना के बाद आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए जिले की राजनीति में हलचल मच गई है और चर्चाओं का बाजार गर्म है।

मां के आवेदन पर हुई कार्रवाई

पुलिस को दिए गए आवेदन में पीड़िता की मां ने कहा है कि बीते 5 नवंबर को उनकी नाबालिग पुत्री घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। इसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसको लेकर पीड़िता की मां ने बीते 11 नवंबर को हीं थाने में आवेदन देकर अपनी पुत्री के साथ अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए कमलेश राय के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके आलोक में पुलिस ने आज उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है।

पूर्व में भी भगा कर ले जाने का आरोप

पीड़िता की मां के अनुसार आरोपी कमलेश राय बीते 11 सितंबर को भी उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कर ले गया था और तीन दिनों तक उसे सासाराम में अपने पास रखा। घर वापस आने पर पुत्री ने बताया कि कमलेश राय के कहने पर हीं वह घर से गई थी और उसके पास से एक मोबाइल भी प्राप्त हुआ, जिसमें कमलेश राय के नाम से निर्गत एक सिम मिला। उन्होंने अपने आवेदन में पुत्री के साथ अवैध संबंध बनाने एवं पैसे की खातिर बेचने का भी आरोप लगाया है।

पाक्सो एक्ट में हुई गिरफ्तारी

मामले में सदर डीएसपी टू कुमार वैभव ने बताया कि सासाराम मुफस्सिल थाने में एक नाबालिग बच्ची के अपहरण का केस हुआ था। जिसके आलोक में नाबालिक बच्ची की बरामदगी के बाद उसका न्यायालय में बयान कराते हुए मेडिकल चेकअप कराया गया था। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत भैंसही कला गांव से हरिहर राय के पुत्र कमलेश राय को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई चल रही है।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट