LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

PM Modi Bihar Visit: बिहार विधानसभा चुनाव जीतने का मोदी ने रोडमैप किया तैयार! जानें क्या है श्रीराम से जुड़ा मास्टर स्ट्रोक, जिसकी हर तरफ हो रही चर्चा

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने बिक्रमगंज, बिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए नक्सलवाद, भ्रष्टाचार और विकास कार्यों पर जोर दिया। जानिए उनकी इस सभा का चुनावी संदेश और राजनीतिक रणनीति।

PM Modi Bihar Visit

PM Modi Bihar Visit: बिहार में राजग को लोकसभा चुनाव में शाहाबाद और मगध क्षेत्र की आठ सीटों पर मिली हार के बाद, अब विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन सतर्क हो गया है। इसी रणनीति के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया।

इस सभा के ज़रिए पीएम मोदी ने स्पष्ट संकेत दिया कि अब बिहार चुनावों की नींव "विकास, सुरक्षा और विरासत" की त्रिवेणी पर रखी जाएगी।सभा की शुरुआत मोदी ने भोजपुरी भाषा में करते हुए की, और सासाराम की धरती को प्रभु श्रीराम से जोड़कर भावनात्मक अपील की। उन्होंने कहा कि जो वचन एक बार दे दिया, वो पूरा होकर के ही रहता है। यही श्रीराम की रीति अब नए भारत की नीति बन गई है।"

Diarch GO

नक्सलवाद की याद और राजग की नीति

मोदी ने अपने भाषण में बिहार के नक्सल प्रभावित दौर की याद दिलाई और बताया कि कैसे पहले सासाराम, कैमूर, और आस-पास के इलाके भय और हिंसा के घेरे में थे। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाएं आती थीं, लेकिन लोगों तक पहुंचती नहीं थीं। स्कूल जलाए जाते थे, सड़कें बनाने वाले मारे जाते थे। लेकिन आज हालात बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति में बदलाव देखने को मिले हैं। नक्सलवाद में भारी गिरावट आई है। सभी प्रमुख जिलों में सड़क, मोबाइल नेटवर्क और अस्पताल का विस्तार हुआ है।

विकास योजनाओं की झड़ी: ₹50,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स

मोदी ने सभा में बिहार के लिए चल रही और प्रस्तावित बड़ी परियोजनाओं का भी विस्तार से जिक्र किया। उन्होंने

NSIT
Nsmch

पटना–बक्सर, गयाजी–डोभी, पटना–बोधगया, सासाराम ग्रीनफील्ड कॉरिडोर की घोषणा की। इसके अलावा सोन, गंडक, कोसी, गंगा पर नए पुल और सोननगर-अंडाल रेल मल्टीट्रैकिंग से ट्रेनों की गति में वृद्धि करने का ऐलान किया। उन्होंने नबीनगर एनटीपीसी में  30,000 करोड़ निवेश कर  1500 मेगावाट बिजली पैदा करने की घोषणा की। बक्सर और पीरपैंती थर्मल प्लांट समेत कजरा सोलर पार्क, पीएम-कुसुम योजना के तहत सौर ऊर्जा लगाने की घोषणा

भ्रष्टाचार और सामाजिक न्याय के नाम पर धोखा

प्रधानमंत्री ने राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला किया, विशेषकर रेलवे भर्ती घोटाले और जमीन घोटाले का उल्लेख करते हुए। उन्होंने कहा कि रेलवे में नौकरी के नाम पर गरीबों की जमीन लूट ली गई। ये उनके सामाजिक न्याय के तरीके थे—गरीब को लूटना, और खुद रजवाड़ा बनकर रहना।