LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : सासाराम में ज्योति सिंह मामले को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, पवन सिंह का किया पुतला दहन

Bihar News : पावर स्टार पवन सिंह का रोहतास में लोगों ने पुतला दहन किया. कहा की ज्योति सिंह लखनऊ स्थित पवन सिंह के आवास पर पहुंची तो पुलिस बुलाकर तमाशा खड़ा किया गया.....पढ़िए आगे

Bihar News : सासाराम में ज्योति सिंह मामले को लेकर फूटा लोगो
पवन सिंह का पुतला दहन - फोटो : RANJAN

SASARAM : रोहतास के डेहरी अनुमंडल क्षेत्र में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का काराकाट क्षेत्र के लोगों ने आज पुतला फूंका है। यह लोग अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के प्रशंसक हैं तथा पवन सिंह तथा उसकी पत्नी ज्योति सिंह के प्रकरण को लेकर काफी नाराज हैं। 

इन लोगों का कहना है कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह के चुनाव के समय काफी मदद की। कल जब ज्योति सिंह लखनऊ स्थित पवन सिंह के आवास पर पहुंची तो पुलिस बुलाकर तमाशा खड़ा किया गया। 

इन लोगों का कहना है कि वे लोग पवन सिंह के प्रशंसक थे। लेकिन जिस तरह से यह प्रकरण हुआ है। इससे वे लोग काफी नाराज हैं एवं पवन सिंह को नसीहत दे रहे हैं कि वह इस तरह का काम नहीं करें। नारी सम्मान की बात करने वाले लोग भी आज चुप हैं। 

इन लोगों ने पवन सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।  बता दे की जनसुरज पार्टी के नेता समीर दुबे भी इस दौरान पवन सिंह के खिलाफ इस प्रदर्शन में शामिल हुए एवं डेहरी के थाना चौक पर पुतला भी  फूंका।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट