LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar election - बड़ी मुश्किल में फंसी पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, इस मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी

Bihar election - निर्दलीय चुनाव लड़ रही पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह नई मुसीबत में फंस गई हैं। जिला प्रशासन ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Bihar election - बड़ी मुश्किल में फंसी पवन सिंह की पत्नी ज्य

Sasaram - खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज क्षेत्र से है। जहां काराकाट के निर्दलीय प्रत्याशी का भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पर आचार संहिता से संबंधित केस दर्ज किया गया। बताया जाता है कि 11 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान के पूर्व रात्रि में ज्योति सिंह बिक्रमगंज के बीच विंध्यवासिनी होटल में रुकी हुई थी। 

उसी होटल में बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार को सूचना मिली कि विधानसभा क्षेत्र के बाहर के कुछ लोग जो चुनाव प्रचार में काराकाट आए थे। अब भी ठहरे हुए हैं। इसी सूचना पर उस दौरान ज्योति सिंह ने इसका विरोध किया था तथा छापामारी करने गए एसडीएम से  बहस हो गई थी। 

इसी मामले को लेकर एसडीएम प्रभात कुमार ने काराकाट के प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह पर आचार संहिता का उल्लंघन का केस दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि ज्योति सिंह कई बाहरी आदमी के साथ होटल में ठहरी थी, जो काराकाट विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले नहीं थे। 

NSIT
Nsmch

इसके अलावा स्वीकृत गाड़ियों से अधिक वाहन का उपयोग किया जा रहा था। वहीं इस छापामारी के दौरान कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया एवं प्रत्याशी द्वारा सहयोग नहीं किया गया। 

रिपोर्ट - रंजन कुमार