LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Hospital Cobra: तीन कोबरा सांप के साथ इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचा मरीज, भागने लगे डॉक्टर के साथ बीमार , ट्रामा सेंटर से लेकर ओपीडी तक अफरा-तफरी

Bihar Hospital Cobra: सदर अस्पताल उस वक्त दहशत के साये में आ गया, जब एक युवक इलाज कराने के लिए तीन विशाल कोबरा सांप लेकर अस्पताल पहुंच गया।

Patient Reaches Sadar Hospital With 3 Cobras Doctors Flee in
तीन कोबरा सांप के साथ इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचा मरीज- फोटो : social Media

Bihar Hospital Cobra: बिहार में शनिवार को  सदर अस्पताल उस वक्त दहशत के साये में आ गया, जब एक युवक इलाज कराने के लिए तीन विशाल कोबरा सांप लेकर अस्पताल पहुंच गया। नज़ारा ऐसा था कि ट्रामा सेंटर से लेकर ओपीडी तक अफरा-तफरी मच गई। सांप देखते ही मरीज, उनके परिजन ही नहीं बल्कि डॉक्टर और अस्पताल कर्मी भी डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। घटना सासाराम सदर अस्पताल का है।

बताया जा रहा है कि युवक का नाम गौतम है, जिसे एक विषैले सांप ने डस लिया था। घबराहट में वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा, लेकिन हैरानी तब हुई जब उसके हाथ में पकड़ी बोरी से एक-एक कर तीन बड़े-बड़े कोबरा सांप बाहर निकाले गए। करीब 10 फीट लंबे इन ज़हरीले कोबरा को देखते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। कुछ लोग डर के मारे जमीन पर बैठ गए तो कुछ जान बचाकर बाहर की ओर दौड़ पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही गौतम ट्रामा सेंटर पहुंचा, उसने डॉक्टरों को सांप दिखाने के लिए बोरी खोली। बोरी खुलते ही कोबरा फुफकारने लगे और माहौल पल भर में भय और अफरा-तफरी में बदल गया। डॉक्टरों और स्टाफ ने तुरंत खुद को सुरक्षित किया और आसपास मौजूद लोगों को हटाया गया।

गौतम ने डॉक्टरों को बताया कि वह सांप पकड़ने का काम करता है और इलाके में जहां भी सांप निकलने की सूचना मिलती है, वह उन्हें रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ देता है। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसने इन तीनों सांपों को पकड़ा था और शनिवार को उन्हें जंगल में छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान एक सांप ने उसे डस लिया। घबराहट में उसने सोचा कि अगर वही सांप डॉक्टरों को दिखा देगा तो इलाज में आसानी होगी, इसी वजह से वह तीनों सांपों को साथ लेकर अस्पताल पहुंच गया।

NSIT
Nsmch

स्थानीय लोगों का कहना है कि गौतम सांप पकड़ने में माहिर है और अब तक कई जहरीले सांपों को रेस्क्यू कर चुका है। हालांकि, उसकी इस  समझदारी ने अस्पताल प्रशासन और आम लोगों की सांसे अटका दीं। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली कि किसी और को नुकसान नहीं हुआ। यह अजीबो-गरीब वाकया पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे हिम्मत और बेवकूफी का खतरनाक मिश्रण बता रहे हैं।