LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Police: महिला पुलिस बटालियन में फूड प्वाइजनिंग से हड़कंप, 80 ट्रेनी जवान अस्पताल में भर्ती, जवानों की थाली बनी जानलेवा

Bihar Police:महिला पुलिस बटालियन में अचानक अफरातफरी मच गई, जब फूड प्वाइजनिंग की वजह से करीब 70 से 80 ट्रेनी महिला पुलिसकर्मी एक साथ बीमार हो गईं।

Bihar Police: महिला पुलिस बटालियन में फूड प्वाइजनिंग से हड़क
महिला पुलिस बटालियन में फूड प्वाइजनिंग से हड़कंप- फोटो : social Media

Bihar Police:महिला पुलिस बटालियन में  अचानक अफरातफरी मच गई, जब फूड प्वाइजनिंग की वजह से करीब 70 से 80 ट्रेनी महिला पुलिसकर्मी एक साथ बीमार हो गईं। सभी को तेज पेट दर्द और दस्त की शिकायत पर तुरंत सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और उपचार व्यवस्था की निगरानी की। महिला पुलिस बटालियन के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सभी ट्रेनी महिला पुलिसकर्मी दोपहर का खाना खाने के बाद बैरक लौटी थीं। कुछ ही देर में कई जवान अस्वस्थ हो गईं। तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सभी को अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों की टीम उनके इलाज में जुट गई।

Diarch GO

सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने अस्पताल पहुंचकर कहा कि सभी महिला पुलिसकर्मी चिकित्सकीय देखरेख में हैं और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि शुरुआती लक्षणों में पेट दर्द और दस्त प्रमुख रहे, जिसकी वजह से घबराहट का माहौल बना। हालांकि फिलहाल किसी की स्थिति गंभीर नहीं है।

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए रोहतास के पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार और महिला बटालियन की समादेष्टा लिपि सिंह भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भर्ती पुलिसकर्मियों से बातचीत की और डॉक्टरों से इलाज की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक दिशा-निर्देश देने का काम भी किया गया।

NSIT
Nsmch

स्वास्थ्य विभाग ने आशंका जताई है कि यह मामला फूड प्वाइजनिंग का है। भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजे जाने की तैयारी है, ताकि सटीक कारण का पता लगाया जा सके। उधर, महिला पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सभी जवानों का इलाज जारी है और जल्द ही उन्हें स्वास्थ्य लाभ होने की उम्मीद है।