LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: मासूम बच्चे की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत, आग ने मचाया तांडव

Bihar News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। ..

Sasaram Fire
मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत- फोटो : reporter

Bihar News: रोहतास जिले से एक हृदय विदारक खबर सामने आई है, जहां कोचस थाना क्षेत्र के अमौसी डिहरा गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जब आग ने ली मासूम की जान

जानकारी के अनुसार, भोला चौहान का एक वर्षीय पुत्र नेपाली कुमार घर में अपनी अपाहिज दादी के साथ था। बच्चे के पिता एक तिलक समारोह में गए हुए थे, जबकि मां अपने दांतों के इलाज के लिए डॉक्टर के पास गई थीं। इसी दौरान झोपड़ीनुमा घर में शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई।जब तक बूढ़ी दादी चिल्लाकर लोगों को इकट्ठा कर पातीं, तब तक आग की लपटों ने मासूम नेपाली कुमार को अपनी चपेट में ले लिया था। आग में बुरी तरह झुलसने से बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।

Diarch GO

मातम में डूबा परिवार

इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना बिजली के शॉर्ट सर्किट से होने वाले खतरों और बच्चों की सुरक्षा के प्रति बरती जाने वाली सावधानी की ओर एक बार फिर ध्यान आकर्षित करती है।

रिपोर्ट- रंजन कुमार