LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में मुस्लिम महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर दिया खास संदेश, पीएम मोदी के बिहार दौरे के पहले जानिए क्या हुआ..?

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम मोदी पहली बार बिहार आ रहे हैं। बिहार के सासाराम में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में सासाराम में महिलाओं ने खास अंदाज में पीएम मोदी की स्वागत की तैयारी की है।

Operation Sindoor
Operation Sindoor- फोटो : reporter

Operation Sindoor:  बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर उत्साह चरम पर है। खासकर सासाराम के शिवसागर में अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं में जबरदस्त खुशी देखी जा रही है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद पहली बार पीएम मोदी के जिले में आने पर मुस्लिम महिलाओं ने अनोखा स्वागत की तैयारी की है। उन्होंने अपने हाथों पर मेहंदी से "ऑपरेशन सिंदूर" और "नरेंद्र मोदी" का नाम उकेरा है।

महिलाओं ने हाथों में लगाई मेहंदी

शिवसागर में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम और हिंदू महिलाएं इकट्ठा हुई हैं। कई महिलाओं ने भाजपा का चुनाव चिन्ह "कमल" और प्रधानमंत्री मोदी का नाम अपने हाथों पर सजाया है। उनका कहना है कि वे पीएम मोदी को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर मेहंदी रचाकर बधाई देना चाहती हैं।

Diarch GO

बिहार के लिए गौरवशाली क्षण

अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं ने कहा कि जिन आतंकियों ने हमारी मां-बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, उन्हें मिट्टी में मिलाकर प्रधानमंत्री मोदी अब बिहार आ रहे हैं। इस गौरवशाली क्षण में वे भी उनके स्वागत के लिए तैयार हैं और अपने हाथों में मेहंदी से प्रधानमंत्री का नाम लिखकर उन्हें सम्मान देना चाहती हैं।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न 

साफ है कि ऑपरेशन सिंदूर ने न सिर्फ सीमाओं पर शांति का संदेश दिया है, बल्कि देश के कोने-कोने में एकजुटता और समर्थन की भावना भी पैदा की है। जिसका साक्षात उदाहरण सासाराम की ये तस्वीरें हैं। बता दें कि आतंकियों के द्वारा 22 अप्रैल में पहलगाम में 26 निर्दोषों को मौत के घाट उतार दिया था। वहीं जिसके बाद भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए 9 आतंकी संगठनों को निशाना बनाया इस सैन्य कार्रवाई का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया।  

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट