LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime : रोहतास में दो पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक व्यक्ति की गोली लगने से हुई मौत, पुलिस ने एक दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया

Bihar Crime : रोहतास जिले में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. इस घटना के बाद पुलिस ने एक दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : रोहतास में दो पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां,
गोलीबारी में एक की मौत - फोटो : RANJAN

SASARAM : रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लाला अतिमी गांव में भूमि विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच हुए हिंसक टकराव में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक निर्दोष मजदूर को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 35 वर्षीय अरविंद कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरविंद कुमार गांव में चल रहे भूमि विवाद के दौरान दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रहा था। इसी क्रम में चली गोली उसके पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों द्वारा उसे इलाज के लिए नासरीगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने रेफरल अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। मृतक किसान मजदूर था और अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके निधन से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपनी पत्नी सीमा देवी, एक छोटे पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गया है। अस्पताल पहुंची पत्नी सीमा देवी अपने तीनों बच्चों के साथ दहाड़ मारकर रोती रही और बार-बार बेहोश हो जा रही थी। मौके पर पहुंचे परिजन व रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए। ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवादित भूमि गांव के ही मदन लाल की लगभग पांच से सात बीघा जमीन है, जिसे उन्होंने कई लोगों को विक्रय किया था। इस जमीन को लेकर लाल बाबू सिंह, हजारी सिंह, कामेश्वर सिंह समेत अन्य लोगों का विवाद उमेश मास्टर, मिथिलेश कुमार और अरुण कुमार पक्ष से पिछले पांच वर्षों से अधिक समय से चला आ रहा है। मामला अंचलाधिकारी के जनता दरबार, लोक शिकायत निवारण मंच से होते हुए उच्च न्यायालय तक पहुंच चुका है।

ग्रामीणों के अनुसार, उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उमेश मास्टर, मिथिलेश कुमार और अरुण कुमार पक्ष द्वारा खेत की जुताई शुरू की गई थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने विरोध करते हुए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। बताया गया कि शनिवार सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच कई राउंड गोलियां चलीं, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसडीपीओ सह एएसपी संकेत कुमार, नासरीगंज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, अंचल निरीक्षक कृष्ण कुणाल समेत अन्य पुलिस बल पहुंचे और गांव में गहन छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने पूछताछ के लिए लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटनास्थल से तीन देशी कट्टा, 315 बोर के छह खोखे, कुल दस जिंदा कारतूस—जिसमें आठ बंदूक के, एक 315 बोर का और एक मिस फायर कारतूस—बरामद किया है। मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद एहतियातन गांव में पुलिस कैंप स्थापित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है, लेकिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

NSIT
Nsmch

रंजन की रिपोर्ट