LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

डेहरी विधानसभा से 9 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द, तेज प्रताप की पार्टी उम्मीदवार को लगा झटका

डेहरी विधानसभा से 9 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द, तेज प्रताप

Dehri - खबर रोहतास जिला के डेहरी  क्षेत्र से है। जहां डेहरी  विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी तथा तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशियों का नामांकन को रद्द कर दिया गया है। 

डेहरी सीट पर आज नामांकन पत्रों की स्कूटी की गई। जिसमें 9 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया। इस प्रकार डेहरी विधानसभा सीट पर अब मात्र 12 उम्मीदवार मैदान में है। 

बता दें कि कुल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जिसमें से 9 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द हो जाने के बाद जो 12 प्रत्याशी मैदान में बच गए हैं। उन्हीं लोगों का नाम इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन EVM में अंकित की जाएगी। 

डेहरी के निर्वाचित पदाधिकारी निलेश कुमार ने बताया की संविक्षा के दौरान बसपा प्रत्याशी धनजी कुमार तथा तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के सुनीता देवी का नामांकन रद्द हो गया है। इसके अलावे धरमू चौधरी, सर्वेश पासवान, नंदलाल राम, लीलावती कुमारी, शिव गांधी, राम केवल चौधरी तथा दीपक कुमार गुप्ता शामिल है।

NSIT
Nsmch

डेहरी से  रंजन कुमार की रिपोर्ट