LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News:बिहार में झाड़ियों में तड़पती मिली नवजात बच्ची, चींटियों के बीच मौत से जंग जारी, पुलिस ने बचाई जान

Bihar News:एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां इंसानियत को शर्मसार करते हुए एक नवजात बच्ची को झाड़ियों में मरने के लिए छोड़ दिया गया।

Bihar News:बिहार में झाड़ियों में तड़पती मिली नवजात बच्ची, च
नवजात बरामद - फोटो : SOCIAL MEDIA

Rohtas: जिले के संझौली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां इंसानियत को शर्मसार करते हुए एक नवजात बच्ची को झाड़ियों में मरने के लिए छोड़ दिया गया। यह वारदात संझौली थाना क्षेत्र के मंझौली गांव की है, जहां सुबह-सुबह झाड़ियों से उठती मासूम की रुलाई ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक, अहले सुबह जब कुछ लोग खेत की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें झाड़ियों के पास से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पहले तो लोग सहमे, लेकिन जब पास जाकर देखा तो उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। झाड़ियों के बीच एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में पड़ी थी। बदन पर कपड़ा तक ठीक से नहीं, और सबसे दर्दनाक मंजर यह था कि चींटियां उसके नन्हे शरीर को नुकसान पहुंचा रही थीं। ममता से खाली किसी दिल ने उसे मौत के मुंह में धकेल दिया था।

देखते ही देखते गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिना देर किए बच्ची को झाड़ियों से निकाला और संझौली थाना पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से नवजात को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उसे तत्काल सासाराम के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज शुरू कराया गया। राहत की बात यह है कि फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना बाल कल्याण समिति को भी दे दी गई है, ताकि बच्ची को भविष्य में उचित संरक्षण और देखभाल मिल सके। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नन्ही जान को किसने और क्यों झाड़ियों में फेंका। ग्रामीणों और पुलिस दोनों की आशंका है कि नवजात को लड़की होने के कारण बेरहमी से छोड़ दिया गया। यह शक समाज के उस स्याह चेहरे को उजागर करता है, जहां आज भी बेटियों को बोझ समझा जाता है। सवाल यह है कि कोख में नौ महीने पलने वाली जान के साथ कोई इतना बेरहम कैसे हो सकता है? संझौली थाना पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में प्रसव कराने वाली महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मंझौली गांव में इस घटना को लेकर गुस्सा, अफसोस और सन्नाटा तीनों साथ पसरे हुए हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- रंजन कुमार