LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Tutla Bhavani Waterfall: तुतला भवानी में प्रकृति का रौद्र रूप, कैमूर की गोद में उमड़ा पानी, पर्यटकों के जाने पर लगी रोक

Tutla Bhavani Waterfall:कैमूर पहाड़ी से निकलने वाला तुतला भवानी वाटरफॉल इन दिनों उफान पर है. रातभर हुई लगातार बारिश से इसका जलस्तर अचानक बढ़ गया है...

Tutla Bhavani Waterfall
तुतला भवानी में प्रकृति का रौद्र रूप- फोटो : reporter

Tutla Bhavani Waterfall:रोहतास जिले के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश ने झरनों को रौद्र रूप दे दिया है. तिलौथू थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी से निकलने वाला तुतला भवानी वाटरफॉल इन दिनों उफान पर है. रातभर हुई लगातार बारिश से इसका जलस्तर अचानक बढ़ गया, और पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाएं.

तेज बहाव और पहाड़ से गिरते पानी की गर्जना ने इस विहंगम नजारे को खतरनाक बना दिया है. प्रशासन ने एहतियातन तुतला भवानी, कशिश झरना और मांझर कुंड जैसे प्रमुख वाटरफॉल्स के आसपास पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है. बरसात में इन झरनों की धार सामान्य से कई गुना तेज हो जाती है, जिससे फंसने या बह जाने का खतरा बढ़ जाता है.

NSIT
Nsmch

सामान्य दिनों में ये झरने पिकनिक और सैर-सपाटे के लिए पर्यटकों की पहली पसंद रहते हैं. लोग परिवार और दोस्तों के साथ यहां दिन बिताने आते हैं. लेकिन मानसून के मौसम में, पहाड़ों से गिरता प्रचंड जलप्रवाह किसी भी क्षण जानलेवा साबित हो सकता है.

जिला वन पदाधिकारी (DFO) मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते पहाड़ी झरनों का जलप्रवाह बेहद तेज हो गया है. लोगों की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल इन स्थलों पर रोक लगाई गई है.

प्रकृति का यह खूबसूरत लेकिन खतरनाक रूप इस बात की याद दिलाता है कि मानसून की गोद में जितना सौंदर्य है, उतनी ही गंभीर चेतावनी भी. अभी के लिए, तुतला भवानी और आसपास के झरनों की गूंज दूर से सुनना ही सुरक्षित है.

रिपोर्ट- रंजन सिंह राजपूत