LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : NEWS4NATION की खबर का असर, सासाराम में जलजमाव का नगर आयुक्त ने लिया संज्ञान, पानी निकासी करने का जारी किया आदेश

Bihar News : NEWS4NATION की खबर का असर, सासाराम में जलजमाव क

SASARAM : सासाराम के गौरक्षणी मोहल्ले स्थित प्रेमचंद पथ से आई तस्वीरों ने प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल दी है। पहली ही बरसात में यहां की सड़कों पर जल-जमाव ऐसा हुआ कि बच्चे उसी पानी में नाव चला रहे हैं। यह दृश्य जितना मासूमियत भरा लगता है, उतना ही गहरा और कटाक्षपूर्ण भी है। दरअसल, यह दृश्य सिर्फ बारिश का नहीं, बल्कि व्यवस्था के सड़ जाने का प्रमाण है। NEW4NATION पर इस खबर के चलाए जाने के बाद प्रशासन ने इसे संज्ञान में लिया है। तत्काल नगर आयुक्त विकास कुमार ने इसे गंभीरता से लिया और जलजमाव खत्म करने का निर्देश कर्मियों को दिया। आनन फानन में कई  सफाई कर्मी मौके पर पहुंचे और साफ सफाई शुरू कर दी। जिससे कुछ ही देर में इलाके से जलजमाव खत्म हो गया। अब लोगों की परेशानी खत्म हो गयी और लोगों का आवागमन शुरू हो गया है। नगर आयुक्त ने कहा की जलजमाव को दूर करने के लिए नगर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। 

बता दें की गौरक्षणी इलाके की यह सड़क वर्षों से उपेक्षा का शिकार रही है। हर साल मानसून आते ही यहां की गलियों में जलभराव आम बात हो जाती है। इस बार भी हालात वही रहे—घंटे भर की बारिश में गाड़ियाँ आधी डूब गईं और सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। मगर इस बार तस्वीर कुछ अलग थी—छोटे-छोटे बच्चे प्लास्टिक की नाव बनाकर उसी गंदे पानी में बोटिंग करने लगे। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान थी, पर शहर की बदहाली पर यह दृश्य एक सन्नाटा छोड़ गया।

Diarch GO

बच्चों ने कहा कि जिस सड़क पर रोज़ गाड़ियाँ दौड़ती थीं, आज वहाँ नाव तैर रही है—यह मज़ेदार भी है और दुखद भी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार नगर निगम और जनप्रतिनिधियों को शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हर बार चुनावी वादे किए जाते हैं, लेकिन बरसात आते ही वे वादे बह जाते हैं।