LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

'शादी और सुहागरात' वाले बयान पर भड़की लवली आनंद, इनके पास मुद्दे की कोई बात नहीं

Bihar politics - शिवहर सांसद लवली आनंद ने लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य द्वारा शादी और सुहागरात वाले बयान पर नाराजगी जाहिर की है।

 'शादी और सुहागरात' वाले बयान पर भड़की लवली आनंद, इनके पास म
रोहिणी आचार्य पर भड़की लवली आनंद- फोटो : RANJAN KUMAR

Sasaram - खबर सासाराम से है। आज जदयू के सांसद लवली आनंद ने राजद सुप्रीम लालू प्रसाद के सुपुत्री रोहिणी आचार्य द्वारा एक प्रश्न के जवाब में "शादी तथा सुहागरात" जैसे शब्दों के प्रयोग किए जाने पर आपत्ति दर्ज की है तथा कहा है कि बेवजह SIR के मुद्दे पर संसद को बाधित करने का काम यह लोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब इस मुद्दे पर बात करने के लिए कहा जाता है तो ‘शादी और सुहागरात’ का उदाहरण देने लगते हैं। न तो ये सीएम फेस पर बात करेंगे, न ही एसआईआर पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देंगे और जब उनसे सवाल किया जाता है तो यह शादी और सुहागरात जैसे शब्दों का उपयोग कर प्रश्नों का अवहेलना करते हैं। 

Diarch GO

पिछले दिनों SIR के मुद्दे पर संसद को बाधित करने की कोशिश की गई। जनता के पैसे से संसद चलता है और संसद को यह लोग मतदाता पुनरीक्षण के मुद्दे पर चलने नहीं दिए। जबकि उनके लिए यह मौका था कि जनता के बीच अपनी बात को मजबूती से रख सकते थे। 

लेकिन उनके पास बात रखने के लिए कुछ नहीं है। सिर्फ अनाप-शनाप शब्दों का प्रयोग करके बेवजह माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। बता दे की लवली आनंद एनडीए के कार्यक्रम में भाग लेने सासाराम आई हुई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - रंजन कुमार