LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : नव संकल्प महासभा को लेकर रोहतास पहुंचे सांसद अरुण भारती, कहा – बिहार में बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं चिराग पासवान

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : आरा में आयोजित होनेवाले नव संकल्प महासभा को लेकर लोजपा (रामविलास) के सांसद अरुण भारती रोहतास पहुंचे. जहाँ उन्होंने कहा की चिराग पासवान बिहार में बड़ी जिम्मेवारी लेने को तैयार हैं.....पढ़िए आगे

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : नव संकल्प महासभा को लेकर रोह
चिराग बड़ी जिम्मेवारी लेने को तैयार - फोटो : RANJAN

SASARAM : रोहतास के डेहरी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जमुई के सांसद और चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती ने एक बार फिर कहा है कि चिराग पासवान बिहार में बड़ी भूमिका निभाना चाहते हैं।  बिहार की जनता उन्हें आशीर्वाद दे कि वे बिहार में बड़ी जिम्मेदारी उठाएं। बता दे की 8 जून को आरा के रमना मैदान में लोग जनशक्ति पार्टी (RV) का नव संकल्प महासभा का आयोजन किया जाना है। जिसको लेकर आज जमुई सांसद अरुण भारती तथा खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा डेहरी ऑन सोन पहुंचे। 

इन लोगों ने  कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। बैठक के बाद उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि चिराग पासवान बिहार की जनता से बिहार में एक बड़ी भूमिका निभाने तथा बिहार की जिम्मेदारी उठाने के लिए आशीर्वाद चाहते हैं और इसी आशीर्वाद के लिए आरा में नव संकल्प महासभा का आयोजन किया गया है। जिसके लिए वे रोहतास जिला में लोगों को आमंत्रित करने आए है। उन्होंने कहा की उनकी पार्टी ने निर्णय लिया है कि शाहाबाद क्षेत्र के किसी अनारक्षित विधानसभा सीट से चिराग पासवान चुनाव मैदान में आए। लेकिन अब तक इस पर मुहर पूर्ण रूप से नहीं लगी है। 

Diarch GO

उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन धर्म का अपना एक दायरा होता है और वह तथा उनकी पार्टी उस दायरे के अंदर ही काम करना चाहती है। वैसे बिहार के सभी सीटों पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं तथा गठबंधन में जो सीट उनके पार्टी के हिस्से में आएगी? उस पर तो उम्मीदवार खड़े होंगे, और जहां गठबंधन के साथियों का उम्मीदवार होगा! वहां के लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ता पूरी ताकत से एनडीए के किसी भी घटक दल के प्रत्याशी को जीत दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा की अभी तक यह पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं है कि शाहाबाद के किस विधानसभा सीट से चिराग पासवान मैदान में आएंगे? डेहरी के एक निजी हाल में दोनों सांसदों का लोजपा के स्थानीय नेता सोनू सिंह ने जोरदार स्वागत किया।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट