LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : रोहतास में बीच सड़क पर चलती कार में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

Bihar News : रोहतास में बीच सड़क पर चलती कार में अचानक आग लग गयी. जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया. मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया....पढ़िए आगे

Bihar News : रोहतास में बीच सड़क पर चलती कार में लगी भीषण आग,
कार में लगी आग - फोटो : RANJAN

SASARAM : जिले के बिक्रमगंज शहर के मुख्य तेंदुनी चौक पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक CNG कार में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में अचानक धुआं उठा और फिर देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत शोर मचाते हुए आग बुझाने की कोशिश शुरू की और साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने या जानमाल की क्षति की कोई सूचना नहीं मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह कार में हुए शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। आग लगने के कारण तेंदुनी चौक पर सैकड़ों लोग जमा हो गए और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट