LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

एमएलसी जीवन कुमार का बड़ा बयान: 'बिहार के हर जिले में खुलेगा नेतरहाट-नवोदय जैसा स्कूल, मुख्यमंत्री का शिक्षा पर विशेष ध्यान'

Bihar Politics : गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा एमएलसी जीवन कुमार शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प को लेकर काफी एक्टिव नजर आ रहे है। आज उन्होंने सासाराम में शिक्षकों के साथ बैठक की...

एमएलसी जीवन कुमार का बड़ा बयान: 'बिहार के हर जिले में खुलेगा
एमएलसी जीवन कुमार ने शिक्षकों के साथ की बैठक- फोटो : सोनू सिंह

Sasaram : रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा एमएलसी (MLC) जीवन कुमार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प को लेकर एमएलसी ने सासाराम में शिक्षकों के साथ एक के बाद एक ताबड़तोड़ बैठकें कीं। इन बैठकों में बड़ी संख्या में स्थानीय शिक्षक और शिक्षा जगत से जुड़े प्रबुद्ध लोग शामिल हुए, जहां शिक्षा के स्तर को सुधारने और शिक्षकों के मान-सम्मान को लेकर गंभीर चर्चा की गई।


'मुख्यमंत्री का शिक्षा पर विशेष ध्यान, हर जिले में बनेंगे बेहतरीन स्कूल'

बैठकों को संबोधित करते हुए एमएलसी जीवन कुमार ने राज्य सरकार के विजन को सामने रखा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान है और सरकार पूरी मुस्तैदी से इसमें सुधार कर रही है। जीवन कुमार ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में बिहार के हर शहर और हर जिले में झारखंड के प्रसिद्ध 'नेतरहाट' और केंद्रीय 'नवोदय विद्यालय' की तर्ज पर अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय सरकारी विद्यालयों का निर्माण कराया जाएगा, ताकि गरीब बच्चों को भी उत्कृष्ट शिक्षा मिल सके।


विपक्षी नेताओं पर साधा निशाना, तेजस्वी यादव पर बरसे एमएलसी

शिक्षा व्यवस्था पर बात करने के साथ-साथ एमएलसी जीवन कुमार ने राज्य की सियासी स्थिति पर भी खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के पास राज्य के विकास के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा या रोडमैप नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल युवाओं को गुमराह करने और राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहा है, जबकि एनडीए सरकार जमीन पर काम करके बिहार की तस्वीर और तकदीर बदलने में जुटी है।


मुकेश सहनी को बताया 'बिना पेंदी का लोटा'

वीआईपी (VIP) पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी पर बेहद तल्ख टिप्पणी करते हुए भाजपा एमएलसी जीवन कुमार ने उन्हें 'बिना पेंदी का लोटा' करार दिया। जीवन कुमार ने सहनी की हालिया राजनीतिक यात्राओं और बयानों पर तंज कसते हुए कहा कि उनका कोई राजनीतिक स्टैंड या विचारधारा नहीं है; वे केवल अपने निजी और राजनीतिक स्वार्थ के लिए बार-बार पाला बदलते रहते हैं। निषाद समाज का भला केवल एनडीए सरकार ही कर सकती है, सहनी जैसे नेता केवल समाज को ठगने का काम करते हैं।


सरकार और शिक्षकों के बीच सेतु का काम करेंगे एमएलसी

NSIT
Nsmch

समारोह के समापन पर एमएलसी जीवन कुमार ने उपस्थित सभी शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि वे सरकार और शिक्षकों के बीच एक मजबूत सेतु (पुल) के रूप में काम करते रहेंगे। शिक्षकों की जो भी जायज मांगें या विभागीय समस्याएं होंगी, उन्हें वे सीधे मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के समक्ष उठाकर समय पर उनका निपटारा करवाएंगे। इस प्रशासनिक और राजनीतिक आश्वासन के बाद सासाराम के शिक्षक संघों ने एमएलसी की इस पहल का स्वागत किया है।

सोनू सिंह की रिपोर्ट