LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

शादी समारोहों में नाचने के लिए दूसरे राज्य से लाई जा रही नाबालिग लड़कियां, छापेमारी करने पहुंची पुलिस भी रह गई हैरान, इतनी लड़कियों को किया रेस्क्यू

शादी समारोहों में नाचने के लिए दूसरे राज्य से लाई जा रही नाब

Sasaram - रोहतास पुलिस को मानव तस्करी और आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे अनैतिक कार्यों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। नासरीगंज थाना क्षेत्र के बडीहा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 17 लड़कियों को रेस्क्यू किया है। इनमें से अधिकांश लड़कियां नाबालिग प्रतीत हो रही हैं। पुलिस ने मौके से तीन धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया है।

नासरीगंज के बडीहा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नासरीगंज थाना क्षेत्र के बडीहा में यह कार्रवाई की। पुलिस को खबर मिली थी कि शादी-विवाह के सीजन में आर्केस्ट्रा में डांस कराने के नाम पर दूसरे राज्यों से नाबालिग बच्चियों को लाया गया है और उनसे जबरन काम कराया जा रहा है। इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई और छापेमारी की गई। मौके से कुल 17 लड़कियों को मुक्त कराया गया।

छत्तीसगढ़ और बिहार के अलग-अलग जिलों से लाई गई थीं लड़कियां 

बिक्रमगंज के एएसपी साकेत कुमार ने बताया कि रेस्क्यू की गई लड़कियों में से 10 लड़कियां छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं, जबकि अन्य 7 लड़कियां बिहार के ही अलग-अलग जिलों से हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि इन बच्चियों को आर्केस्ट्रा पार्टियों में नचवाने के लिए खरीदा गया था। शादी-ब्याह के कार्यक्रमों में भेजने के दौरान इनके साथ अनैतिक कार्य कराए जाने की भी बात सामने आई है।

NSIT
Nsmch

पहचान पत्र नहीं मिला, देखने में सभी नाबालिग

एएसपी ने बताया कि जब इन लड़कियों से पूछताछ की गई और पहचान पत्र मांगा गया, तो उनके पास कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। वे सभी देखने में नाबालिग प्रतीत हो रही थीं। पुलिस ने इस मामले में नासरीगंज थाने में केस दर्ज कर लिया है और तीन स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया है, जो इन लड़कियों को बाहर से खरीदकर लाए थे और इस धंधे को संचालित कर रहे थे।

बाल सुधार गृह भेजी गईं किशोरियां, मेडिकल जांच भी हुई

रेस्क्यू की गई सभी 17 लड़कियों का सासाराम के सदर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण (मेडिकल) कराया गया। इसके बाद उन्हें बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें मोहनिया स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। 

पुलिस ने बताया कि पूर्व में भी ऐसे आर्केस्ट्रा संचालकों पर कार्रवाई की गई है और लड़कियों को मुक्त कराकर उनके घर भेजा गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।